बिरसा कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

बिरसा कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

खूंटी। झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रषिकेश कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को बिरसा कॉलेज खूंटी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डीएलएसए सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने कॉलजे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। पहली बार 22 अप्रैल 1970 को पृथ्वी दिवस मनाया गया था। अब इसमें विश्व स्तर पर समन्वित कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। इसमें 193 से अधिक देशों के एक बिलियन लोग शामिल हैं। 2024 का आधिकारिक विषय ग्रह बनाम प्लास्टिक है। पृथ्वी दिवस पर दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक लोगों ने 50वीं वर्षगांठ मनाई, जिसे इतिहास में सबसे बड़ा ऑनलाइन जन जुटाव कहा जा रहा है। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम, डीएलएसए की पीएलवी अंजू कच्छप, कुशल मुंडा, कॉलेज की प्राचार्य जेके किड़ो, स्टडी स्मृति संस्था की मेंबर, एवं दिशा कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे। यह जानकारी डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने विज्ञप्ति जारी कर दी।


Tags:

About The Author

Latest News