जीवन में सुख, शांति और खुशहाली के लिए सिङबोंगा की स्तुति जरूरी: धर्मगुरु सोमा कंडीर

जीवन में सुख, शांति और खुशहाली के लिए सिङबोंगा की स्तुति जरूरी: धर्मगुरु सोमा कंडीर

खूंटी। अड़की प्रखंड के बिरबांकी में सोमवार को सरना धर्म सोतोः समिति का शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में धीरजू मुंडा, बुधराम सिंह मुंडा व सोमा मुंडा की अगुवाई में अनुयायियों के साथ सरना स्थल में भगवान सिङबोंगा की पूजा कर सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गई। मौके पर धर्मगुरु सोमा कंडीर ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जीवन की भाग-दौड़ में अपने धर्म-संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, जिससे हम आर्थिक संपन्नता में भी तरह-तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समाज में बुराइयां फैल रही हैं। लोभ, लालच व अहंकार से हम त्रस्त हैं। अतः जीवन में सुख, शांति और खुशहाली के लिए सिङबोंगा की स्तुति जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान के सामने सब बराबर हैं, जिससे सबको समान कृपा मिलती है। हमें इसके लिए सदा धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए और समाज में प्रेम व भाईचारा के साथ रहना चाहिए। धर्मगुरु बगरय मुंडा ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने जिस समृद्ध समाज की कल्पना की थी वह आज भी अधूरी है। हमारे महापुरुष अपनी धर्म, संस्कृति एवं समाज के साथ ही जल-जंगल-जमीन के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमेशा तत्पर रहे। आज हमें उनसे प्रेरणा लेकर सरना धर्म कोड के लिए डटकर संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम में श्वेता बाखला, मोती नाग, मथुरा कंडीर, बाजीनाथ मुंडा, एतवा मुंडा, गुरूआ मुंडा, रमण मुंडा, सागर मुंडा, करमू हेंब्रोम, सूरज मुंडा, विश्राम टूटी, मंगा मुंडा, सलीम मुंडा, बिरसा कंडीर, चौतन मुंडा, मंगल सिंह मुंडा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

 

 

Tags:

About The Author

Latest News