जगन्नाथपुर में युवक ने भगवान की प्रतिमा को किया खंडित, गिरफ्तार

जगन्नाथपुर में युवक ने भगवान की प्रतिमा को किया खंडित, गिरफ्तार

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास शनिवार देर रात एक युवक ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सावल से युवक ने भगवान हनुमान के हाथ को तोड़ दिया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिल गयी। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहयोग से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर मंदिर के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसे पकड़ लिया गया है। उसे पहले रिनपास भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Tags:

About The Author

Latest News

मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के...
स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा
ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 31सौ रुपये में धान - विष्णु देव साय
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुफ्त में राशन देंगे लेकिन जब सत्ता में थे तो यही लोग माफिया के सागिर्द बनकर गरीबों का हक हड़प लेते थे: योगी
भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चहती प्रतियोगी परीक्षाओं के 10 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं लगता है इस सरकार में ही लीकेज है: अखिलेश यादव
आरएमएल में अनियंत्रित रक्तचाप के विरुद्ध जागरूकता अभियान
क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया