पुत्री को पिता ने बांका लेकर दौड़ाया  

पुत्री को पिता ने बांका लेकर दौड़ाया  

मलिहाबाद, लखनऊ। एक महिला ने अपने पिता व परिजनों पर जान से मार देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने पिता, बहनों, बहनोइयो सहित भाईओं के विरुध रहीमाबाद थाने पर तहरीर दी है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अनीपुर निवासी रानी सिंह ने थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 15 सालों से दिल्ली में रह रही थी। दिल्ली से आने के बाद वह अपने मायके सामान लेने गयी थी। तभी वहा मौजूद महिला के पिता कृष्ण कुमार शुक्ला ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की नीयत से बांका लेकर दौड़ा लिया।
 
महिला का आरोप है कि करीब 4 वर्षों से उसके बहनोई दयाशंकर, अमित, विवेक, राहुल, बहनें माया, सीता, पूजा व भाई दीपू व गुड्डू उसे फोन पर जान से मारने की धमकी लगातार देते चले आ रहे है। इस संबंध में एसओ रहीमाबाद का कहना है कि महिला ने 15 वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। दिल्ली से आने के बाद पिता पर  ढ़ाई लाख रुपये रखने का आरोप लगा रही है। जिसको लेकर महिला ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News