दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

सिंगल यूज पॉलिथीन का न इस्तेमाल करने की अपील

दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर मंगलवार को कुमारी पूजन में श्रद्धा के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश देकर नमामि गंगे ने दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं को कपड़े के झोले और पौधे उपहार में दिए। कन्याओं ने हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां, झोले व पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ' सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का लोगों से आग्रह किया।प्रकृति प्रेम की शिक्षा दे रहीं कन्याओं का नमामि गंगे के सदस्यों ने पूजन किया। कन्याओं के साथ ही भैरव के प्रतीक स्वरूप बाल बटुकों का भी समादर हुआ। गढ़वासी टोला में नमामि गंगे की ओर से कन्याओं को हलवा, पूड़ी, सब्जी, चने की घुघरी और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया। कन्याओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्र पर माता दुर्गा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का भी संदेश देती हैं। दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं का पूजन कर गंगा प्रदूषण व प्लास्टिक से मुक्ति एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए कामना की गई है। माता की तरह हितकारिणी नदियों के लिए जहरीले सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बन सकते हैं। आयोजन में सृष्टि मिश्रा, पूनम शुक्ला, शुभांगी कपूरिया, सूर्यांशु आदि ने भागीदारी की।

Tags: Varanasi

About The Author

Latest News

 मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
कौशाम्बी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान...
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद
रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज में सफल छात्रों के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजन
ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत निकाली गई साइकिल चेतना रैली