मोदी की गारंटी से जीतेंगे लोकसभा चुनाव : उप मुख्यमंत्री अरूण साव

धमतरी में युवा सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरूण साव

मोदी की गारंटी से जीतेंगे लोकसभा चुनाव : उप मुख्यमंत्री अरूण साव

धमतरी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव बुधवार को युवा सम्मेलन में धमतरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पूरा होने का रिकार्ड बन रहा है। जिससे जनता आत्मनिर्भर हो रही है। मोदी की गारंटी के सहारे भाजपा लोकसभा चुनाव जीतेगी। कांग्रेस पार्टी नेताविहीन होती जा रही है। जिसके कारण जनता उनसे दूर हो रही है। उन्होंने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार योग्य हैं। विधायक और पार्टी की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। जैन स्थानक भवन में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में कहा कि वे चुनावी दौरे पर आए हुए हैं। यहां के सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान, गरीब, महिला, युवा वर्ग के हित में कार्य किया। लोगों के जीवन में परिवर्तन लाकर सुलभ बनाया है। दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। पिछले 100 दिनों में विष्णुदेव सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है, जो देश में रिकार्ड है। मोदी की गारंटियों ने देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता काम कर ही है।

कांग्रेस नेताविहीन हो गई है। कांग्रेस के भीतर भगदड़ मची हुई है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार थी तो उन्होंने बस्तर के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इसका जवाब उन्हें इस चुनाव में देना होगा। उन्होंने धमतरी क्षेत्र से भाजपा द्वारा कभी भी लोकसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर कहा कि लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत के ही उम्मीदवार हैं। पहले विधायक रही हैं बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष रही हैं। पिछले सांसदों द्वारा कार्य नहीं किए जाने के प्रश्न के जवाब में कहा कि पिछले सांसद के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े ऐतिहासिक कार्य किए हैं। धमतरी में धर्मान्तरण को लेकर हमारी सरकार रोकने के लिए कटिबद्ध है। जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष भगत, कविन्द्र जैन, निर्मल बरड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर, योगेश तिवारी, सरला जैन, अर्चना चौबे, चंद्रकला पटेल, हेमराज सोनी, अविनाश दुबे, विजय साहू, चेतन हिन्दुजा, राजू सिन्हा, धनीराम सोनकर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


Tags:

About The Author

Latest News

मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के...
स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा
ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 31सौ रुपये में धान - विष्णु देव साय
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुफ्त में राशन देंगे लेकिन जब सत्ता में थे तो यही लोग माफिया के सागिर्द बनकर गरीबों का हक हड़प लेते थे: योगी
भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चहती प्रतियोगी परीक्षाओं के 10 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं लगता है इस सरकार में ही लीकेज है: अखिलेश यादव
आरएमएल में अनियंत्रित रक्तचाप के विरुद्ध जागरूकता अभियान
क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया