भाजपा ने तीसरी बार किया विनोद सोनकर पर भरोसा गुजरना होगा कड़ी चुनौतियों से
By Rohit Tiwari
On
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार फिर से विनोद सोनकर पर भरोसा किया और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव की अपेक्षा 2024 संसदीय चुनाव में विनोद सोनकर को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 1980 में भारतीय जनता पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार 1996 भारतीय जनता पार्टी अमृत लाल भारतीय ने चायल संसदीय क्षेत्र अपनी जीत दर्ज करा कर कमल खिलाया था लेकिन अल्प अवधि में 1998 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दूसरी बार अमृतलाल भारती को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र कुमार से पराजित हो गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बिल्कुल नए राजनीतिक खिलाड़ी विनोद सोनकर को कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र से चुनावी जंग में उतारा इस चुनाव में विनोद सोनकर पहली बार अपने जीत दर्ज करते हुए कौशाम्बी में फिर से कमल खिलाने का काम किया। 2019 के संसदीय चुनाव में दोबारा विनोद सोनकर भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाइश किया इस बार भी समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत सरोज को पराजित कर दोबारा भगवा लहरा दिया। बहुत ही मंथन के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तीसरी बार विनोद सोनकर पर भरोसा करते हुए 2024 के संसदीय चुनाव में कौशाम्बी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि 2022 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र कौशाम्बी की पांच विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पराजित हो गए स्वयं सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी सिराथू विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से चुनाव हार गए थे। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में कौशाम्बी की तीन विधानसभा सीट चायल, मंझनपुर, सिराथू और प्रतापगढ़ की कुंडा और बाबागंज विधानसभा शामिल है। विनोद सोनकर को इस चुनाव में भाजपा के ही अपने विरोधियों से जूझना पड़ सकता है कुंडा बाबागंज क्षेत्र बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के प्रभाव क्षेत्र में आती है राजा फैक्टर से विनोद सोनकर कैसे पार पाएंगे इसके अलावा कौशाम्बी के किसानो की समस्याओं नहरों में पानी न आना हर स्तर पर आम आदमी को न्याय मिलने में उपेक्षा, अमरूद के उजड़ते बाग, एक जनपद एक उत्पाद के मामले में यहां का आम मतदाता विनोद सोनकर से सवाल करने का हक रखता है। अब देखना यह है कि विनोद सोनकर यहां के मतदाताओं के बीच अपने आप को किस तरह से खरा साबित कर पाएंगे । यह भविष्य के गर्त में है।
Show quoted text
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुफ्त में राशन देंगे लेकिन जब सत्ता में थे तो यही लोग माफिया के सागिर्द बनकर गरीबों का हक हड़प लेते थे: योगी
16 May 2024 21:45:52
कौशाम्बी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां जिला मुख्यालय मंझनपुर में कौशाम्बी सुरक्षित लोकसभा सीट से भाजपा...