जो मतदान नहीं करते उन्हें सरकार को कोसने का अधिकार नहीं 

जो मतदान नहीं करते उन्हें सरकार को कोसने का अधिकार नहीं 

लखनऊ। जो लोग वोट नहीं डालते हैं उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार जनता के पास मतदान का अधिकार है। सभी को अनिवार्य रूप से मतदान का प्रयोग करना चाहिए। यह बात गुरुवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या  रोड स्थित प्रदेश कार्यार्लय में मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।
 
इस मौके पर संजय ने संगठन के पदाधिकारियो  को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई तथा व्यापारियों ने स्वयं वोट देने तथा दूसरों को वोट देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलवाया। शपथ कार्यक्रम के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अयोध्या रोड की दुकानों पर पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया तथा व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए जागरूक किया।
 
संजय ने बताया कि शत- प्रतिशत मतदान के लिए आदर्श व्यापार मंडल राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, मशाल जुलूस, पैदल मार्च मतदाता जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया जायेगा।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News

पूर्व विधायक जय चौबे कई दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल पूर्व विधायक जय चौबे कई दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल
संत कबीर नगर ,समाजवादी पार्टी से बागी हुए पूर्व विधायक जय चौबे आज लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय पर अपने सैकड़ो...
छर्रा एवं इगलास विधान सभा क्षेत्र के लिए धनीपुर मण्डी में ईवीएम कमीशनिंग कार्य को परखा
महिला थाना द्वारा 08 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
नगर आयुक्त की सख्ती से सुधरा जलकल विभाग
डीएम द्वारा नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
राजनाथ के राजनीतिक पथ पर दो बार काटे गये ‘टंडन’!
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने की आत्महत्या