पांच नदियों के पवित्र संगम पंचनद धाम पर ब्रह्म ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा

पांच नदियों के पवित्र संगम पंचनद धाम पर ब्रह्म ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा

औरैया। पवित्र संगम पंचनद धाम पर कार्तिक पूर्णमासी महापर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगा रहे हैं।कार्तिक पूर्णमासी को आस्था की डुबकी लगाने के लिए संपूर्ण देश में जगह-जगह पवित्र नदियों पर स्नान पर्व किया गया। प्रदेश के पवित्र पांच नदियों का संगम है। यह तीन जनपदों औरैया, इटावा और जालौन की सरहद पर संपूर्ण विश्व का एकमात्र धार्मिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह पुरानी परंपरा निर्वाध रूप से सदियों से यहां पर चली आ रही है।

उसमें दिन पर दिन अब और भी भव्यता प्रदान की जा रही है जिसको लेकर सरकार और प्रशासन बराबर चाक चौबंद है। स्नान घाटों को सुसज्जित किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल शौचालय, मोबाइल चिकित्सा वाहन, गोताखोर, मोटर वोट की व्यवस्था की गयी।इसके साथ ही यहां पर वर्षों से परंपरागत मेले का भी आयोजन शुरू हो गया है। इसमें दूर दराज और अन्य प्रदेशों से भी काफी श्रद्धालु आते हैं। तरह-तरह की खरीदारी करते हैं। यहां पर दूर-दूर से संन्यासियों का भी बराबर जमावड़ा देखा जाता है।


Tags: Auraiya

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
बर्न। महिला यूरो 2025 के ग्रुप बी मुकाबलों में गुरुवार को दो बड़े नतीजे सामने आए। मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन...
नवाचार में पर्यावरण संरक्षण एवं समरसता का संदेश देते हुए 5 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा
डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ एकल बढ़त बनाई
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा
मैट रेनशॉ और जेसन सांघा करेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी, श्रीलंका-ए के खिलाफ होगी सीरीज
कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी
बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन