मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मतदान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मतदान

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सुबह जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के महामंदिर इलाके में स्थित जैन स्कूल में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत और उनके परिजनों ने भी मतदान किया। मतदान के बाद एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में माहौल दिख रहा है कि हमारी सरकार बनेगी। महिला, किसान, जवान, छात्र सभी से समर्थन मिलेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भाजपा के पक्ष में अंडर करंट होने के दावे को खोखला बताते हुए कहा कि हमारा दावा ठोस है। हमारी गारंटी काम करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी फेल हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान भाजपा के पांच-पांच सीएम, केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता यहां अपनी बात रखने आए लेकिन प्रदेश की बात किसी ने नहीं की। लोगों को यह पसंद नहीं आया। उनके पास प्रदेश के मुद्दे नहीं थे। यह चुनाव लोकसभा का ना होकर विशुद्ध विधानसभा का है। उनके पास कहने को कुछ भी नहीं है। जनता सब जानती है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सांबा। सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम...
 कई शहरों में पाकिस्तान ने किया मिसाइल हमला
राजस्थान के सरहदी इलाकों में पाकिस्तान को जवाब देने के बाद तनाव
दो अधेड़ों के शव पड़े मिले, जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका...
उडी में गोलाबारी की चपेट में आने से महिला की मौत...
गेवरा परियोजना में बड़ा हादसा टला, डंपर पानी में गिरा
कोरबा के जिला अस्पताल के सामने हैंड ग्लव्स गोदाम में भीषण आग