लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है गणतंत्र दिवसः प्रो मुकेश पाण्डेय
On
झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय ने झंडारोहण किया। कुलपति ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण उत्सव गणतंत्र दिवस है। उन्होंने भारत की जनता एवं लोकतंत्र के सभी स्तंभों का आभार जताते हुए कहा कि हमारे देश ने वैश्विक स्तर पर एक मजबूत लोकतंत्र का उदाहरण पेश किया है। आज भारत का सफल लोकतंत्र अपने अमृत काल का उत्सव मना रहा है। शैक्षणिक संस्थान होने के नाते विश्वविद्यालय युवा नागरिकों का निर्माण करते हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों एवं शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों का विश्वास लोकतांत्रिक प्रणाली में बना सके।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में नैक ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है।जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के सभी लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर,डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो सुनील काबिया, अकादमी संकायाध्यक्ष प्रो एसपी सिंह, इंजीनियरिंग संकायाध्यक्ष प्रो एमएम सिंह, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो आरके सैनी, कॉमर्स संकायाध्यक्ष प्रो अर्चना वर्मा, संकायाध्यक्ष प्रोफेसर मुन्ना तिवारी, प्रो डीके भट्ट ने भी अपने विचार रखें। संचालन स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉक्टर सुरज पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रीअन्न से निर्मित लड्डू सभी को प्रदान किए गए। वर्षभर एनसीसी के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई उपलब्धियां के प्रमाण पत्र कैडेट्स को प्रदान किए गए। एनसीसी कैडेट्स ने ओजस्वी पूर्ण काव्य पाठ से सभी को रोमांचित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
Tags: Jhansi
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 14:15:37
सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट की...
टिप्पणियां