योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल
प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप पटेल व सदस्य पूनम इंसान, गिरीश चंद्र जायसवाल एवं श्रीमती रंजू संजय पाल जिला पंचायत सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में तथा अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला पंचायत परिसर में योगाभ्यास किया गया। योग कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उपस्थित रहकर शारीरिक व्यायाम का योगाभ्यास करते हुए योग दिवस मनाया गया।
उक्त अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधाआ धुनमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी आत्मसात किया गया।
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अध्यक्ष श्रीमती माधुरी कुलदीप पटेल द्वारा स्वस्थ आयु के लिए योग एवं स्वच्छता विषय पर अपने बहुमूल्य सुझाव के साथ सभी को संबोधित किया गया कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं अपितु यह हमारे मन शरीर व आत्मा को जोड़ने वाली प्राचीन भारतीय पद्धति है जो आज के व्यस्त तनावपूर्ण जीवन में हमें तनाव मुक्त एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में मदद करती है । उक्त अवसर पर जिला पंचायत के वरिष्ठ अवर अभियंता राम अनुज सिंह, अवर अभियंता रजनीश बहादुर सिंह एवं शुभम भारती तथा प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक रमेश चंद्र दुबे ,प्रभात कुमार सिंह,, कृष्ण कुमार सिंह एवं सहायक राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, दिनेश तिवारी के साथ कार्यालय के अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
