टूट जाई राजाजी पलंग...' पर ठुमके लगातीं दिखीं थाना प्रभारी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

डांस करतीं थाना प्रभारी :सोशल मीडिया पर धूम मचा देने वाला एक वीडियो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाने की प्रभारी अलीशा कुमारी सहित एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भोजपुरी हिट गाना 'टूट जाई राजाजी पलंग सागवान' पर जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और SSP प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीशा को लाइन अटैच कर दिया।

दुर्गा पूजा के दौरान 'डांडिया नाइट' में भोजपुरी बीट्स पर डांस
बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित 'डांडिया नाइट' का है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अलीशा से उत्साही महिलाओं ने डांस का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया। मंच के पास खड़ीं अलीशा और उनकी साथी ने भोजपुरी बीट्स पर कमाल का डांस पेश किया, जो अब करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कहीं तारीफ हो रही है तो कहीं अनुशासनहीनता का आरोप।

रात भर ट्रेन में तेज आवाज में रील देखती रही महिला ये खबर भी पढ़े : रात भर ट्रेन में तेज आवाज में रील देखती रही महिला

देखें वायरल वीडियो-

मनोरंजन या ड्यूटी के दौरान लापरवाही?
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए अलीशा कुमारी पर एक्शन लिया और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। एसएसपी ने कहा, "पुलिस अनुशासन से बड़ा कोई नियम नहीं है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।"

यह घटना पुलिसकर्मियों की छवि और सोशल मीडिया के असर को लेकर नई बहस छेड़ रही है। क्या यह मासूम मनोरंजन था या ड्यूटी के दौरान लापरवाही? इसका जांच में खुलासा होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

व्यंग्य: जुगाड़ के अस्तबल में रेशमी गधे

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' वह जो नुक्कड़ वाले शर्मा जी हैं न, उनके चेहरे पर कल सुबह से एक...
विचार मित्र 
व्यंग्य: जुगाड़ के अस्तबल में रेशमी गधे

मिस्र ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य मुख्यालय 'ऑक्टागन', आकार में पेंटागन को भी छोड़ा पीछे

मिस्र ने नई प्रशासनिक राजधानी में 'ऑक्टागन' का उद्घाटन किया। यह दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य मुख्यालय बताया जा रहा...
अंतर्राष्ट्रीय 
मिस्र ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य मुख्यालय 'ऑक्टागन', आकार में पेंटागन को भी छोड़ा पीछे

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया

शोपियां। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चनापोरा इलाके में चल रहे आतंकवाद-विरोधी...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया

11वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे सोनम वांगचुक, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा; क्या हैं आंदोलन की मांगें?

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 11वें दिन में पहुंची, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
11वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे सोनम वांगचुक, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा; क्या हैं आंदोलन की मांगें?

जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला की रस्म पूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा