5 महीने के अंदर लुटेरी दुल्हन ने कीं 3 अलग-अलग शादियां

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी के एक सनसनीखेज मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। आरोप है कि शीतल नाम की एक महिला ने महज 5 महीने के भीतर 3 अलग-अलग युवकों से शादी की और कुछ समय बाद बहाने बनाकर फरार हो गई। मामले ने ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे गिरोहों की आशंका को भी जन्म दे दिया है, जो विवाह के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

पहले दिखाई देता था सबकुछ सामान्य
मिली जानकारी के अनुसार, महिला पर जनवरी महीने में बिलासपुर जिले के जेजवीं क्षेत्र, फरवरी में हमीरपुर के गलोड़ और मई में बिलासपुर के बल्हसीना क्षेत्र में शादी करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारों का दावा है कि शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य दिखाई देता था, लेकिन बाद में महिला कभी मंदिर जाने तो कभी किसी रिश्तेदार के निधन का हवाला देकर घर से निकलती और फिर वापस नहीं लौटती थी।

 जानें हो सकती हैं और बच्चों में दौरे पड़ने के कौन सी वजहें? ये खबर भी पढ़े :  जानें हो सकती हैं और बच्चों में दौरे पड़ने के कौन सी वजहें?

किसी संगठित गिरोह की साजिश
तीनों घटनाओं का एक जैसा तरीका सामने आने के बाद पीड़ित परिवारों ने इसे किसी संगठित गिरोह की साजिश बताया है। उनका कहना है कि ऐसे गिरोह विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के अविवाहित युवकों और उनके परिवारों को निशाना बनाकर आर्थिक और मानसिक रूप से ठग रहे हैं। मामले की शिकायत संबंधित पुलिस थानों में दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

पुलिस ने की लोगों से खास अपील
यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विवाह तय करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

साड़ी पहनकर लड़की ने माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स को किया फॉलो ये खबर भी पढ़े : साड़ी पहनकर लड़की ने माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स को किया फॉलो

लोगों में दिख रहा लुटेरी दुल्हन का खौफ
हमीरपुर और बिलासपुर जिले में लुटेरी दुल्हन का खौफ साफ नजर आ रहा है। अब लोग कहीं भी शादी तय करने से पहले कई बार स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। ये सब खौफ फरार लुटेरी दुल्हन को लेकर है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राम मंदिराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 40 गणनाकर्मी हटाए गए

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो गई है। जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 40 गणनाकर्मी हटाए गए

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर और गबन के मामले ने अब गंभीर रूप ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

भिनगा/श्रावस्ती, दिनांक 20 जून, (तरुणमित्र)। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में मानव...
उत्तर प्रदेश 
एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

सोना-चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या लौटेगी तेजी

सोने-चांदी :अमेरिका-ईरान समझौते से जुड़े घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने और चांदी...
कारोबार 
सोना-चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या लौटेगी तेजी

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

मैनचेस्टर। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर में...
खेल 
 महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

उत्तर प्रदेश

राम मंदिराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 40 गणनाकर्मी हटाए गए

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो गई है। जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 40 गणनाकर्मी हटाए गए

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर और गबन के मामले ने अब गंभीर रूप ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

भिनगा/श्रावस्ती, दिनांक 20 जून, (तरुणमित्र)। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में मानव...
उत्तर प्रदेश 
एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

नाबालिग को भगा ले गया युवक, परिजनों ने काटा बवाल, आराेपित के घर पर की पत्थरबाजी

बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी के गायब हो जाने को लेकर गम्भीर तनाव की स्थिति उतपन्न...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 नाबालिग को भगा ले गया युवक, परिजनों ने काटा बवाल, आराेपित के घर पर की पत्थरबाजी