स्लॉटर हाउसों में बदलेंगी तैनातियां, शासनादेश के बाद पशुपालन विभाग में बढ़ी हलचल

निदेशक ने उन्नाव समेत कई जिलों से मांगी नई तैनाती के लिए पात्र अधिकारियों की सूची

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

 शासनादेश के बाद पशुपालन विभाग में शुरू हुआ तैनाती का खेल

उन्नाव। पशुपालन विभाग द्वारा निर्यातोन्मुखी पशुवधशालाओं एवं मांस प्रसंस्करण इकाइयों में पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम द्वारा 17 मार्च 2026 को जारी शासनादेश के अनुपालन में अब लंबे समय से एक ही इकाई में कार्यरत पशु चिकित्साधिकारियों को हटाकर अन्य पात्र अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जारी शासनादेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिन पशु चिकित्साधिकारियों की किसी पशुवधशाला अथवा मांस प्रसंस्करण इकाई में एक ही स्थान पर तैनाती एक वर्ष या पूरे सेवाकाल में कुल दो वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनके स्थान पर अन्य योग्य एवं बेहतर कार्यछवि वाले पशु चिकित्साधिकारियों को तैनात किया जाए।
इसी क्रम में पशुपालन विभाग के निदेशक (रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 29 मई 2026 को उन्नाव सहित कई जनपदों को पत्र भेजकर पात्र अधिकारियों के नाम तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार शासनादेश के अनुपालन में नई तैनातियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

हरिओम पटेल की तैनाती को लेकर विभाग में चर्चाओं का दौर
स्लॉटर हाउसों में प्रस्तावित तैनातियों के बीच उन्नाव पशुपालन विभाग में डिप्टी सीवीओ डॉ. हरिओम पटेल का नाम भी चर्चाओं में है। वर्तमान में वह सदर क्षेत्र का प्रभार संभाल रहे हैं तथा उन्हें अलाना समूह की इकाई में एंटीमार्टम एवं पोस्टमार्टम चिकित्सक के रूप में तैनाती दिए जाने की चर्चा विभागीय गलियारों में तेज है।
डॉ. पटेल पूर्व में बकरी एवं भेड़ पालन योजनाओं के संचालन को लेकर उठे विभिन्न सवालों के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि उन मामलों में किसी प्रभावी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आ सकी। वर्तमान में वह विभाग की विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। एक साथ इतने प्रभार को क्या सही से देख पा रहे होंगे। यह भी सवाल खड़े हो रहे है।

एम्बुलेन्स के अभाव में रोगियों को भीषण गर्मी में करना पड़ा स्ट्रेचरों पर इंतजार ये खबर भी पढ़े : एम्बुलेन्स के अभाव में रोगियों को भीषण गर्मी में करना पड़ा स्ट्रेचरों पर इंतजार

नाम मांगने के बाद तेज हुई गतिविधियां

निदेशक स्तर से जिलावार नाम मांगे जाने के बाद पशुपालन विभाग के कार्यालयों में तैनाती को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पात्र अधिकारियों के चयन और नई तैनाती को लेकर मंथन जारी है। शासनादेश के अनुपालन में होने वाली आगामी तैनातियों पर अब विभागीय कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों की नजरें टिकी हुई हैं।
गौरतलब
17 मार्च 2026 के शासनादेश का उद्देश्य पशुवधशालाओं एवं मांस प्रसंस्करण इकाइयों में तैनाती व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों को अवसर देना बताया जा रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में कई जनपदों में तैनाती व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या बोले डायरेक्टर?
डायरेक्टर डॉ राजेंद्र प्रसाद का कहना है सभी सीवीओ को लेटर जारी कर तत्काल नाम भेजे जिसमें उन्नाव के सीवीओ को भी पत्र भेजा गया है। हमको जैसे ही सूची प्राप्त होती है उन सबको हटाकर नई पोस्टिंग कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती