प्रभारी मंत्री ने प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रमाण पत्र सौंपे

दुख की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवारों के साथ-प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आंधी, भारी बारिश एवं आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रभारी मंत्री ने तहसील कुण्डा क्षेत्र के ग्राम सराय स्वामी पहुंचकर प्राकृतिक आपदा में मृतक शिवभूषण के परिजनों से मुलाकात की।
 
उन्होंने शोक संतृृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की तथा 4 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद प्रभारी मंत्री ग्राम नारंगपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक आपदा की घटना में मृतका शांति देवी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को 4 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री तहसील सदर के ग्राम छतरपुर पहुॅचकर प्राकृतिक आपदा में मृतक लाल बहादुर के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये 4 लाख रूपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा। 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके। राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत अनुमन्य राहत सहायता धनराशि जनपद कोषागार के माध्यम से सीधे प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। इस दौरान विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति सहित उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।        

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

तेलंगाना में सनसनी: POCSO आरोपी ने किशोरी समेत 6 लोगों की हत्या की, जमानत पर था रिहा

हैदराबाद: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार,...
राज्य 
तेलंगाना में सनसनी: POCSO आरोपी ने किशोरी समेत 6 लोगों की हत्या की, जमानत पर था रिहा

भीलवाड़ा: एमसीएच में छह दिन में 5 प्रसूताओं की मौत, सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत

भीलवाड़ा एमसीएच में जुलाई के पहले 11 दिनों में पांच प्रसूताओं की मौत हुई। मार्च से अब तक प्रसूताओं की...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
भीलवाड़ा: एमसीएच में छह दिन में 5 प्रसूताओं की मौत, सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत

 पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 11 थानों के बदले थानाधिकारी, 265 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

डूंगरपुर जिले के 11 प्रमुख थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए गए। एसपी मनीष कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर करने...
राजस्थान 
 पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 11 थानों के बदले थानाधिकारी, 265 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। सेक्टर-2 के डी-ब्लॉक में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

ट्रंप की ईरान को चेतावनी: हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका देगा कड़ा जवाब

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हत्या की कोशिश की स्थिति में अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप की ईरान को चेतावनी: हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका देगा कड़ा जवाब

उत्तर प्रदेश

नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। सेक्टर-2 के डी-ब्लॉक में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: बस्ती को मिलेगी नई सड़क, विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

नेवादा क्षेत्र की मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास हुआ। स्थानीय लोगों ने दो महीने पहले विधायक से...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: बस्ती को मिलेगी नई सड़क, विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा