सेवा पुस्तिका में नहीं दर्ज हुआ जेल जाने की बात, विभागीय सत्यापन पर उठे सवाल

व्यापम प्रकरण में जेल जा चुका पशु चिकित्सक उन्नाव में तैनात, रिकॉर्ड में नहीं मिला उल्लेख

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। व्यापम घोटाले से जुड़े एक पुराने प्रकरण ने एक बार फिर पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में जेल जा चुके पशु चिकित्सक की सेवा पुस्तिका में संबंधित अवधि का उल्लेख न मिलने से विभागीय सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में हसनगंज क्षेत्र के देवतारा में तैनात पशु चिकित्सक पुष्प राज पहले फतेहपुर जिले के खखरेऊ पशु चिकित्सालय में कार्यरत थे। इसी दौरान व्यापम घोटाले से जुड़े मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। बताया जाता है कि वह 15 अप्रैल 2015 से 17अप्रैल 2015 तक एसआईटी ग्वालियर की अभिरक्षा में रहे तथा 18 अप्रैल 2015 से 11 अप्रैल 2016 तक सेंट्रल जेल ग्वालियर में निरुद्ध रहे।
तत्कालीन प्रमुख सचिव ने किया था निलंबित
सूत्रों के मुताबिक उस समय पशुधन विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने संबंधित चिकित्सक को निलंबित भी किया था। इसके बावजूद जेल में बिताई गई अवधि का उल्लेख सेवा पुस्तिका में दर्ज नहीं किया गया।
चौंकाने वाली बात यह है कि बाद की तैनातियों और विभागीय सत्यापन के दौरान भी इस तथ्य को रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया। उन्नाव में स्थानांतरण के समय भी विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं होने की चर्चा है।
सत्यापन प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल
मामले को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि संबंधित अधिकारी स्तर पर बिना समुचित सत्यापन के जॉइनिंग स्वीकार कर ली गई, जिससे प्रशासनिक जिम्मेदारी पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
बताया जा रहा है कि व्यापम घोटाले में गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की खबरें उस समय विभिन्न मीडिया माध्यमों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं। इसके बावजूद विभागीय अभिलेखों में इसका उल्लेख न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
संपत्तियों की जांच की भी उठी मांग
फिलहाल जिले में इस पूरे प्रकरण को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। विभागीय सूत्रों के बीच यह भी चर्चा है कि यदि संबंधित चिकित्सक की चल-अचल संपत्तियों की जांच कराई जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
अब देखना यह होगा कि विभाग इस मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करता है या फिर यह प्रकरण भी केवल फाइलों तक सीमित रह जाएगा। बताया जा रहा पूर्व में जनपद में आए विभागीय मंत्री वा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह को लिखित शिकायत भी की गई है।
पूरे मामले को लेकर जब सीवीओ,और एडी को फोन मिलाया तो उनका फोन नहीं उठा। लेकिन जब उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना को फोन मिलाया गया तो उन्होंने पूरे मामले को संज्ञान लेकर जांच कराकर कार्यवाही करने की बात कही है

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के...
उत्तर प्रदेश 
हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का कमिश्नरेट पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में हमले तो रुक गए हैं पर होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

काठमांडू। नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिले के देवानगंज गांव के कप्तानगंज में मुस्लिम समुदाय द्वारा बोलबम कांवरिया यात्रा पर जा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

उत्तर प्रदेश

हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के...
उत्तर प्रदेश 
हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का कमिश्नरेट पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

फिरोजाबाद, नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी एवं अधिशासी अधिकारी  आशुतोष त्रिपाठी के...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

छात्रों के संघर्ष के परिणामस्वरूप केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद