केरल के स्कूली छात्र लेविन का कमाल, कबाड़ से बनाया गत्ते का रोबोट
तिरुवनंतपुरम। आजकल अनोखे और आधुनिक रोबोट्स की चर्चा तो खूब होती है लेकिन क्या आप गत्ते, पुरानी बैटरियों, धागों और छोटी-छोटी मोटर्स से बने रोबोट के बारे में सोच सकते हैं। दरअसल ऐसा केरल के रहने वाले स्कूली छात्र लेविन पॉलोज ने कर दिखाया है, जिसकी वजह से केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन भी खुद को उनसे मिलने से रोक नहीं पाए।
लेविन ने कार्डबोर्ड, धागों, पुरानी बैटरियों और नट-बोल्ट जैसे सामान की मदद से एक रोबोट बनाया है। यह रोबोट घर के काम कर सकता है। लेविन इस तरह की मशीनें पहले भी बनाते रहे हैं।
यूट्यूब और इंटरनेट पर दिखाते हैं अपने आविष्कार
रिपोर्ट्स के अनुसार (REF.) लेविन का अपना यूट्यूब चैनल भी है जहां वे अपने द्वारा बनाई शानदार मशीनें दिखाते रहते हैं। इसमें वेस्ट से बना वैक्यूम क्लीनर, बटन दबाते ही पर्दे खोलने-बंद करने वाला ऑटोमेटेड कर्टेन सिस्टम और खाना पकाते समय अपने आप सब्जी चलाने वाला ऑटोमैटिक स्टिरर तक शामिल है। खासतौर पर उनके स्टिरर की खूब तारीफ हुई है, जिसकी वजह से खाना जल जाने का डर नहीं रहता और लोग बेफिक्र होकर दूसरे काम कर पाते हैं।
गत्ते का बनाया ह्युमनॉइड रोबोट
लेविन का सबसे लेटेस्ट और चर्चित प्रोजेक्ट गत्ते यानी कि कार्डबोर्ड से बना ह्युमनॉइड रोबोट है। लेविन ने इसे बहुत सफाई से गत्ते को काटकर और बेसिक इलेक्ट्रॉनिक सामान जोड़कर बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोबोट सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि काम में भी असरदार है।
यह रोबोट घर के छोटे-मोटे काम निपटा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लेविन की मां के रोजमर्रा के कामों में हाथ बंटाता है।
सीखने की ललक के आगे बजट मायने नहीं रखता
रेविन का रोबोट उनकी रोबोटिक्स के प्रति जुनून को दर्शाती है। वे एक मिसाल हैं कि विज्ञान और तकनीक को सीखने-समझने के लिए बड़े बजट की नहीं बल्कि जुनून की जरूरत होती है।
उनके रोबोट और बाकी प्रोजेक्ट्स की तारीफ इस समय टेक प्रेमी और शिक्षक कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
