अल्फा पेडागोजी में उत्कृष्ट कार्य पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

लीडरशिप सर्कल में जुटीं शिक्षा जगत की हस्तियां

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। लखनऊ के सीएमएस ऑडिटोरियम, एलडीए कानपुर रोड में देवी संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘लीडरशिप सर्कल’ कार्यक्रम में देशभर के नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा एवं देवी संस्थान की संस्थापिका सुनीता गांधी मौजूद रहीं।
 कार्यक्रम में उन्नाव के विद्यासागर मिश्रा एवं ज्योति सिंह को शिक्षण में नवाचार एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने उन्नाव के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “निपुण भारत मिशन को सफल बनाने में विद्यासागर मिश्रा (प्राथमिक विद्यालय करौंदी), ज्योति सिंह (प्राथमिक विद्यालय अजीज नगर), ज्योति वर्मा (प्राथमिक विद्यालय बघोड़ा), आशीष सिंह (प्राथमिक विद्यालय मवई), शिवानी (प्राथमिक विद्यालय अटिया) एवं संध्या (प्राथमिक विद्यालय सहदोई) जैसे शिक्षक जनपद के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा हैं।”
सुनीता गांधी ने कहा कि ऐसे शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम में 18 राज्यों के 2500 से अधिक सरकारी अधिकारी, शिक्षा प्रतिनिधि एवं शिक्षक शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के उन 9 जिलों के शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया, जहां अल्फा पेडागोजी सफलतापूर्वक लागू की जा रही है।
विद्यासागर मिश्रा ने इस सम्मान को विद्यालय के बच्चों को समर्पित बताया। कार्यक्रम में उपस्थित औरास बीईओ संजय शुक्ल, एआरपी मनीष मिश्रा और शिखा सिंह ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी।

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर के तीन जिलों में रेड अलर्ट, दक्षिण में ऑरेंज अलर्ट जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून का असर अलग अलग क्षेत्रों में अलग तस्वीर पेश कर रहा है। जहां उत्तर बंगाल...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर के तीन जिलों में रेड अलर्ट, दक्षिण में ऑरेंज अलर्ट जारी

ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बदल रहे माहौल के बीच ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे...
कारोबार 
ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- भारत हमेशा रहेगा भरोसेमंद साझेदार

विक्टोरिया (सेशेल्स)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर राजधानी विक्टोरिया में...
अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- भारत हमेशा रहेगा भरोसेमंद साझेदार

भाजपा सहयोग केंद्र में आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे वन मंत्री केदार कश्यप, सुनेंगे समस्याएं

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसमस्याओं के निवारण और कार्यकर्ताओं से सीधे...
छत्तीसगढ़ 
भाजपा सहयोग केंद्र में आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे वन मंत्री केदार कश्यप, सुनेंगे समस्याएं

नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास आज सुबह के एक 50...
उत्तर प्रदेश 

पढ़ें: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के तीन साल के कार्यकाल पर लोगों ने क्या कहा ?

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं की चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवधि...
उत्तर प्रदेश 
पढ़ें: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के तीन साल के कार्यकाल पर लोगों ने क्या कहा ?

शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान तीन अलग-अलग दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश 
शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर