मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

प्रतापगढ़ में 30 उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़।मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ हरि पैलेस सगरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं महामंत्री राजेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने की।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 30 उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं उनके परिवारों को रूपये 5 लाख तक की निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना।
मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल शिक्षकों के प्रति उनकी संवेदनशील सोच और सम्मान को दर्शाती है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को देश, समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक करते हुए संस्कारवान नागरिक बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हुई है। शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों की चिंता का यह महत्वपूर्ण उदाहरण है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे नई पीढ़ी को तैयार करने का कार्य करते हैं। वर्तमान समय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा देना आवश्यक है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज रानीगंज प्रोफेसर श्याम नारायण यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सह-नोडल अधिकारी प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य पीबी डिग्री कॉलेज तथा प्रोफेसर शिवम श्रीवास्तव प्राचार्य मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय कालाकांकर रहे। कार्यक्रम में प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अवधेश कुमार शर्मा, डॉ. सुशील कुमार द्विवेदी, डॉ. क्षमापति त्रिपाठी, डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. कंचन, डॉ. अजय सिंह यादव, डॉ. नीलिमा, डॉ. रेशम, मोहित कुमार, शशांक कुमार, संदीप यादव, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष स्नेह शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मालती देवी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मो. अनीश एवं धर्मेन्द्र कुमार ओझा ने किया।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

काठमांडू। नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिले के देवानगंज गांव के कप्तानगंज में मुस्लिम समुदाय द्वारा बोलबम कांवरिया यात्रा पर जा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

फिरोजाबाद, नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी एवं अधिशासी अधिकारी  आशुतोष त्रिपाठी के...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

छात्रों के संघर्ष के परिणामस्वरूप केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

हरेंद्र यादव बने योगिराज भगवान श्री कृष्ण जन्म जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष

फिरोजाबाद, भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा समिति की एक बैठक क्षेत्रीय मंदिर गौशाला में रामवीर सिंह...

कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में रविवार को सड़क किनारे बैठी एक वृद्धा की कार की टक्कर लगने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार