ईसीएल के नए वाटर रिजर्वर की दीवार गिरने से दो युवकों की मौत, एक घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

आसनसोल। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ईसीएल केंदा एरिया के ईस्ट केंदा भुइयां पाड़ा में रविवार शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। ईसीएल द्वारा निर्मित एक नए जलाशय (वाटर रिजर्वर) की दीवार अचानक ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके के लोगों की सुविधा के लिए इस जलाशय का निर्माण कराया गया था। रविवार शाम करीब चार बजे इसमें पानी भरकर परीक्षण किया जा रहा था।

नया जलाशय देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए थे, जिनमें से कुछ लोग पानी से हाथ-पांव धो रहे थे। इसी दौरान अचानक जलाशय की एक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे भुइयां पाड़ा निवासी प्रकाश भुइयां (30), पवन भुइयां (20) और एक मासूम बच्चा भरत भुइयां दब गया।

स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रकाश भुइयां और पवन भुइयां को मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

गंभीर रूप से घायल भरत भुइयां की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

स्थानीय लोगों ने ईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जलाशय के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण दीवार पानी का दबाव नहीं सह सकी।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक इस घटना को लेकर ईसीएल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ