बंगाल के तीन आईपीएस अफसर निलंबित, पुन: होगी आरजी कर मामले की जांच

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नवान्न में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मामले की फाइल दोबारा खोली जाएगी और उस समय जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू होगी।

निलंबित अधिकारियों में पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) इंदिरा मुखोपाध्याय और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) अभिषेक गुप्ता शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों पर कर्तव्य में लापरवाही और मामले को सही ढंग से नहीं संभालने के आरोप हैं।

अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश ये खबर भी पढ़े : अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्य सचिव और गृह सचिव से आरजी कर मामले और उससे जुड़ी घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने कहा कि जानकारी और तथ्यों की समीक्षा के बाद सरकार ने यह प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और शुरुआती कार्रवाई में गंभीर गड़बड़ियां हुई थीं। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न समाचार माध्यमों से यह जानकारी भी सामने आई थी कि पीड़िता की मां को राज्य सरकार की ओर से पैसे देने की कोशिश की गई थी। इन आरोपों की भी जांच की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने...
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...
उत्तर प्रदेश 
वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना