हुगली में राहुल गांधी की रैली, मोदी-ममता और वाम दलों पर साधा निशाना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हुगली। हुगली जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। श्रीरामपुर के मुल्लाबेर इलाके में आयोजित इस सभा में जिले की सभी 18 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुटे।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वामपंथी दलों को एक साथ निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि रोजगार की गारंटी केवल कांग्रेस दे सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में उठाए गए सवालों से प्रधानमंत्री बचते हैं और देश की संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है।

राज्य सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल शासन में “सिंडिकेट राज” और माफिया का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वामपंथियों ने राज्य को पीछे धकेला और अब मौजूदा सरकार भी उसी राह पर चल रही है।

बेरोजगारी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में लाखों युवाओं ने भत्ते के लिए आवेदन किया है। उनके मुताबिक, “ममता सरकार ने राज्य में रोजगार छीना, जबकि मोदी सरकार ने देशभर में युवाओं को बेरोजगार किया।

बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द ये खबर भी पढ़े : बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

” उन्होंने केंद्र सरकार पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। सभा में हुगली जिले के कई कांग्रेस उम्मीदवार मौजूद रहे। राहुल गांधी ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

संत कबीर नगर, 23 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर द्वारा गाजर घास जागरूकता कार्यक्रम 16 से...
उत्तर प्रदेश 
गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, ‘रोलबैक’ के लगे नारे

लखनऊ। रविवार को यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय...
उत्तर प्रदेश 
यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, ‘रोलबैक’ के लगे नारे

विधायक डॉ.नीरज बोरा ने किया सीसी नाली व ओपन जिम का शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के केशव नगर में विधायक डॉ.नीरज बोरा ने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि...
उत्तर प्रदेश 
विधायक डॉ.नीरज बोरा ने किया सीसी नाली व ओपन जिम का शुभारंभ

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूल उत्सव का आयोजन किया गया। इस...