खगेन-शंकर पर हमला मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक छह गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जलपाईगुड़ी। मालदा उत्तर के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के पार्टी विधायक शंकर घोष पर जिले के नागराकाटा में हुए हमले के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मन्नान सरकार है। नागराकाटा थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात तलाशी के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को जलपाईगुड़ी जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

इस घटना में पहले गिरफ्तार किए गए सभी पांच लोग फिलहाल जेल में है। बाकी लोगों की तरह मन्नान पर भी हत्या के प्रयास और एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम जैसी कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। यह स्पष्ट किया गया है कि इस हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने खगेन-शंकर पर हमले के विरोध में गुरुवार नागराकाटा में 'विरोध मार्च' का आह्वान किया है। बताया जा रहा है कि वह खुद भी नागराकाटा जाएंगे।

पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम- किसान सम्मान की 23वीं किस्त, 18,880 करोड़ रुपये की सौगात ये खबर भी पढ़े : पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम- किसान सम्मान की 23वीं किस्त, 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह