बंगाल में 280 करोड़ के बैंक घोटाले पर ED का शिकंजा

कोहिनूर पावर से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी, PMLA के तहत हुई कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल कार्यालय ने 280 करोड़ रुपए से अधिक के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में 12 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई।

ईडी ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि यह जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) द्वारा कोलकाता की दूसरी विशेष अदालत में दायर शिकायत के आधार पर शुरू की गई थी। मामला कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े व्यक्तियों की वित्तीय गतिविधियों से संबंधित है।

नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की जीत तय: दिलीप घोष ये खबर भी पढ़े : नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की जीत तय: दिलीप घोष

जानकारी के अनुसार, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने कंपनी के मामलों की जांच के आदेश दिए थे। यह कदम तब उठाया गया जब भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने उन कंपनियों की सूची मंत्रालय को भेजी थी, जिनके खिलाफ रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में संदिग्ध लेनदेन को लेकर आवेदन दायर किए थे।

ईडी की जांच में सामने आया है कि कंपनी और उसके निदेशकों ने कथित तौर पर गलत जानकारी देने, महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने, खातों में हेरफेर करने और ऋण की राशि को दूसरी जगह स्थानांतरित करने जैसी गतिविधियां कीं। आरोप है कि इन तरीकों से बैंकों के समूह को गुमराह कर वित्तीय सुविधाएं हासिल की गईं।

जांच एजेंसी के अनुसार, बाद में कंपनी दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत परिसमापन प्रक्रिया में चली गई। इस दौरान बैंकों को केवल करीब 7 करोड़ रुपए की ही वसूली हो सकी, जिससे उन्हें लगभग 97.5 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा।

ईडी ने बताया कि जांच में कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में कई अचल संपत्तियों का पता चला है, जिन्हें कथित अपराध से अर्जित धन से खरीदा गया था। इन संपत्तियों से कंपनी के प्रमोटरों को हर महीने लगभग 26 लाख रुपए किराये की आय होने का भी आरोप है।

जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी के प्रमोटर विजय बोथरा और प्रशांत बोथरा कथित तौर पर 100 से अधिक शेल कंपनियों को नियंत्रित कर रहे थे। आरोप है कि इन कंपनियों का उपयोग बैंक धोखाधड़ी से प्राप्त धन को इधर-उधर करने और उसे वैध दिखाने के लिए किया जाता था।

ईडी के मुताबिक, बड़ी मात्रा में धनराशि रिश्तेदारों और कथित डमी निदेशकों के नाम पर विदेशों में भी निवेश की गई थी।छापेमारी के दौरान 150 से अधिक शेल कंपनियों और व्यक्तियों के बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। साथ ही शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय निवेशों पर भी रोक लगाई गई है।

एजेंसी ने बताया कि फ्रीज की गई बैंक जमा राशि और वित्तीय परिसंपत्तियों का कुल मूल्य करीब 64 करोड़ रुपए है।तलाशी अभियान के दौरान डिजिटल साक्ष्य, कंपनी रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात भी बरामद किए गए हैं। ईडी इन दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है, ताकि कथित अपराध से अर्जित धन और उससे खरीदी गई अन्य संपत्तियों का पता लगाया जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस