ममता राज में बंगाल 40 साल पीछे गया- काकोली

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए  किसी भूकंप की तरह बीता है। ममता बनर्जी की पार्टी बुरी तरह से टूट गई है। पहले टीएमसी के करीब 60 विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया था। तो वहीं, अब तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार, TMC के 20 सांसद टूटकर NDA में शामिल हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में TMC के बागी सांसदों से मुलाकात की है। तो वहीं, सांसद काकोली घोष दस्तीदार, ममता बनर्जी की बागियों की लीडर बनके सामने आ गई हैं। काकोली घोष ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कई बड़े दावे किए हैं।

क्या बोलीं काकोली घोष?
काकोली घोष ने सोमवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद उनके साथ हैं और वे टीएमसी से अलग होने जा रहे हैं। काकोली ने कहा है कि इन बागी सांसदो ने लोकसभा स्पीकर से सदन में अलग बैठने की मांग भी कर दी है। काकोली ने कहा है कि उनके गुट ने स्पीकर से मान्यता मांगी है। काकोली घोष ने दावा किया है कि टीएमसी के कई और सांसद भी उनसे जुड़ेंगे। बता दें कि लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं। ऐसे में 20 सांसदों का टूटना ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई ये खबर भी पढ़े : प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई

ममता राज में बंगाल 40 साल पीछे गया- काकोली
काकोली घोष ने कहा कि वह TMC से अलग हो रही हैं और उनका गुट NDA के साथ जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ काम करेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि TMC सरकार में कई घोटाले हुए। काकोली घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता राज में बंगाल चालीस साल पीछे चला गया। उन्होंने ये भी कहा कि ममता बनर्जी ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। काकोली घोष ने कहा कि मैं बंगाल और देश के लिए काम करना चाहती हूं।

हमारे लिए देश का मुद्दा सबसे ऊपर- काकोली
लोकसभा सांसद काकोली घोष ने कहा- "आगे क्या होगा, यह तो बाद में पता चलेगा। अभी के लिए, क्या यह काफी नहीं है कि हम बंगाल और देश के लिए काम करना चाहते हैं और भारत को सुरक्षित रखना चाहते हैं? यह एक अहम मुद्दा है। हमारे लिए देश का मुद्दा सबसे ऊपर है।"

जब काकोली घोष से पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा, "उस तरफ से किसी ने संपर्क करने की कोशिश नहीं की। जब मैं ज़िला अध्यक्ष थी और चुनाव के नतीजे खराब रहे, तो मैंने व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी ली। मुझे लगा कि शायद मैंने अपना काम ठीक से नहीं किया और मैंने पद छोड़ दिया। उसके बाद भी, न तो कोई मुझसे मिला और न ही किसी ने फ़ोन किया; मुझे बस किनारे कर दिया गया। ऐसा लगा जैसे किसी को मुझ पर भौंकने के लिए छोड़ दिया गया हो। मैं 40 साल से ममता बनर्जी के साथ हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा जब वह किसी को मुझे गालियां देने के लिए कहेंगी।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ