फरार टीएमसी विधायक दिलीप मंडल पुरी से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर होगे पेश 

धमकी और अशांति फैलाने के आरोपों में बंगाल एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कई सप्ताह से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप मंडल को पुरी के एक होटल में छिपे होने की सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। पुलिस अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ला रही है।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिलीप मंडल पर विपक्षी दल के कार्यकतार्ओं और समर्थकों को धमकी देने के आरोप लगे थे। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान 14 मई को पुलिस ने विधायक के आवास पर छापा भी मारा था, लेकिन वह वहां नहीं मिले। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गए थे। इसके बाद से बंगाल पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।

नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ये खबर भी पढ़े : नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

कुछ दिन पहले एसटीएफ को सूचना मिली कि दिलीप मंडल पुरी के एक होटल में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस की संयुक्त टीम ओडिशा पहुंची और होटल रजिस्टर की जांच के बाद उनकी मौजूदगी की पुष्टि की गई। इसके बाद होटल के कमरे में छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में इससे पहले 17 मई को विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल समेत पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, अर्घ्य मंडल को हथियारों के साथ पकड़ा गया था और उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या...
महाराष्ट्र 
नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी