उत्तराखंड में जंगली जानवरों का बढ़ा आतंक, फसलें बर्बाद होने से किसान बेहाल

वन विभाग ने कसी कमर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में जंगली सूअर, बंदर और भालुओं से परेशानी, रोकथाम के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर जोर


रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में जानवरों ने किसानों का जीना बेहाल कर दिया है। इसके पीछे की मुख्य वजह है जंगली जानवरों का विचरण। लेकिन, अब वन विभाग की टीम ने इसे लेकर मोर्चा संभाल लिया है। विभाग की ओर से जंगली जानवरों पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि स्थिति को चुनौतीपूर्ण होने से रोका जा सके। वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपने अगले कदम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका विभाग इन जंगली जानवरों के कहर पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्त कदम उठाने जा रहा है।  

वनाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के कई जिलों में जंगली जानवरों के कहर की वजह से खेती करना मुश्किल हो चुका है। किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह जंगली जानवर अपने आतंक से पूरी फसल खराब कर दे रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब हमने मोर्चा संभाल लिया है। हम इस पर पूरी तरह से रोकथाम लगा रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि जंगल जानवरों के कहर पर अंकुश लग सके। इसके लिए हम लोग दीर्घकालीक उपायों के साथ-साथ अल्पकालिक कामों को भी जमीन पर उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं। यहां पर मुख्यत: जंगली सूअर, बंदर और भालुओं की बड़ी समस्या है। हम अलग-अलग जानवरों के लिए अलग-अलग तरकीब अपनानी होगी। एक ही जैसे नियम सभी जानवरों पर लागू नहीं होते हैं। हमें अलग-अलग तरकीब अपनाने होंगे, तभी जाकर स्थिति सामान्य हो पाएगी।

हिमालय बचेगा तो नदियाँ बहेंगी, सभ्यता साँस लेगी: स्वामी चिदानन्द  ये खबर भी पढ़े : हिमालय बचेगा तो नदियाँ बहेंगी, सभ्यता साँस लेगी: स्वामी चिदानन्द 

उन्होंने कहा कि खासकर जंगलों में सूअर से हमारे खेतों को बहुत नुकसान हो रहा है। हम इस पर अंकुश लगाने की दिशा में पूरी तरह से तैयार हैं। जैसे ही हमें शीर्ष नेतृत्व से कोई पर्याप्त फंड मिलता है, हम उसे जमीन पर उतारने की दिशा में काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को बचाया जा सके। इसके अलावा, हम जानवरों के कहर पर अंकुश लगाने के लिए अल्पकालिक परियोजना पर भी काम कर रहे हैं। अब जैसे अगर भालुओं की बात करें, तो पहाड़ों में रहते हैं। इसके बाद रात के समय खाने के लिए किसानों की फसलों पर अटैक करते हैं। ऐसी स्थिति में अब इस पर अंकुश लगाने की दिशा में पूरी योजना को तैयार कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस योजना को धरातल पर सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा जा सके, ताकि हमारे किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

वनाधिकारी के मुताबिक, हम अपने विभाग के अधिकारियों को फील्ड में भेजकर उस पूरी स्थिति और जगह को चिह्नित करने का प्रयास कर रहे हैं, जहां पर जंगली जानवर दाखिल होकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम यहां पता लगा रहे हैं कि आखिर ये जंगली जानवर कहां से आ रहे हैं। हालांकि, हमारे लिए जानवरों के व्यवहार के बारे में पता लगा पाना मुश्किल हो पाता है। लेकिन, हमारे लिए इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी जुटा पाना मुश्किल है कि आखिर यह कहां से आ रहे हैं। लेकिन, हम इस दिशा में पूरी जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमें इस दिशा में सफलता प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि हमने किसानों को सुझाव दिया है कि अगर उन्हें कहीं पर भी भालु आते-जाते दिखे, तो वो मिर्ची का धुआं करें। इससे वो यहां से भाग जाएंगे। इसके बाद कुछ जगहों पर सूअर और बंदरों के लिए पटाखा फोड़ने का सुझाव दिया है। हमने यह सब उन्हें दिया भी है। वहीं, बंदरों का आवागमन भी तेजी से बढ़ रहा है। खासकर, मंदिर और पर्यटक स्थल पर बड़ी संख्या में बंदर आते-जाते हैं। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए हमने 1300 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमने काफी हद तक अपना लक्ष्य पूरा किया है। हम अपने इस लक्ष्य को इस साल हर हाल में पूरा कर लेंगे। गुलदारो के लिए हमने सभी संवेदनशील स्थानों पर कैज लगा रहे हैं, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस