रुद्रप्रयाग: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को तुंगनाथ क्षेत्र में एक पर्यटक समूह खराब मौसम में फंस गया था। इसी दौरान आंधी, तूफान और वर्षा के बीच आकाशीय बिजली गिरने से समूह के कुछ सदस्य इसकी चपेट में आ गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के निर्देशन में पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्रारंभिक राहत कार्य के दौरान अन्य एजेंसियों की ओर से गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया, जबकि दो अन्य सदस्य सुरक्षित पाए गए। वहीं, बिजली की चपेट में आने से 19 वर्षीय अभिनव वाजपेई की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हरिद्वार में संदिग्ध पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 50 किलो पनीर जब्त कर कराया गया नष्ट ये खबर भी पढ़े : हरिद्वार में संदिग्ध पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 50 किलो पनीर जब्त कर कराया गया नष्ट

उसकी पहचान अभिनव वाजपेई (19 वर्ष), पुत्र संजीत कुमार, निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। जबकि अभिषेक बाजपेई (23 वर्ष), पुत्र संजीत कुमार, निवासी लखनऊ, शुभम शुक्ला (25 वर्ष), पुत्र अनुज शुक्ला, निवासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश, आजन मिश्रा (24 वर्ष), पुत्र नीतू मिश्रा, निवासी लखनऊ सुरक्षित हैं।

रात्रि के समय खराब मौसम, दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र और चोपता से चंद्रशिला तक लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबे कठिन पैदल मार्ग के बावजूद टीम ने अभियान जारी रखा।

टीम रात करीब 11 बजे घटनास्थल तक पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कठिन मार्ग से नीचे चोपता तक पहुंचाया। बाद में शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोना-चांदी पर ड्यूटी से सरकार ने कमाए ₹10,463 करोड़

सोना, चांदी :सोना, चांदी और प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के फैसले से सरकारी खजाने में भारी बढ़ोतरी...
कारोबार 
सोना-चांदी पर ड्यूटी से सरकार ने कमाए ₹10,463 करोड़

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

खजूर टमाटर की खट्टी मीठी चटनी : खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो साधारण खाना भी और ज्यादा...
खाना पकाना 
खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

कानपुर :कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से बच्चा चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
नारी व बाल जगत 
 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

  विटामिन बी12  : विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका निभाता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिननर्वस...
लाइफस्टाइल 
विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

सौरव गांगुली:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को...
खेल 
सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र