चारधाम यात्रा पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को बताया राजनीतिक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा के प्रबंधन को लेकर संतोष जताते हुए विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह राजनीतिक करार दिया है।

पार्टी ने दावा किया कि यात्रा का आगाज सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल तरीके से हुआ है तथा आगामी पीक सीजन के लिए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने गुरुवार शाम जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश से बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट ये खबर भी पढ़े : ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश से बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क सुरक्षा और आवास-भोजन सहित सभी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, जिसके चलते इस वर्ष यात्रा की शुरुआत से ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

भाजपा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर यात्रा को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि विपक्ष अपनी 'पुरानी कार्यशैली' के तहत झूठ और भ्रम फैलाने में लगा है, जिससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

भट्ट ने कहा कि विपक्ष के लिए मिशन 2027 की राजनीति, प्रदेश हित से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, जबकि सरकार और संगठन की प्राथमिकता सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।

भाजपा के अनुसार, यात्रा के खिलाफ दुष्प्रचार से स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और युवाओं के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

पार्टी ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे बदनाम करने के प्रयास अनुचित हैं। पार्टी ने विपक्ष से अपील की कि वे विकास और जनहित के कार्यों में सहयोग करें और यात्रा के सफल संचालन में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

नई दिल्ली। भारत का प्रमुख उद्योगों के लिए संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) की वृद्धि दर जुलाई में सालाना आधार पर 5.4...
कारोबार 
भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

आज का राशिफल : 21 अगस्त, लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें

मेष- लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 21 अगस्त, लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान