नियमितिकरण के संबंध में छह सप्ताह के भीतर प्रत्यावेदन को निस्तारित करने के निर्देश

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नैनीताल । उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कुमाऊं विवि नैनीताल के बायोटेक्नॉलाजी विभाग भीमताल में संविदा पर कार्यरत याचिकाकर्ता के नियमितिकरण के संबंध में छह सप्ताह के भीतर प्रत्यावेदन को निस्तारित करने के निर्देश विवि को दिए हैं।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार भीमताल निवासी महेश चंद्र ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि याचिकाकर्ता 2007 में कुमाऊं विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में एक प्रोजेक्ट में अनुबंध पर लैब अटेंडेंट के रूप में काम करने के बाद 2009 में उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय में अनुबंध पर चौकीदार के रूप में नियुक्त किया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि तब से वे लगातार चौकीदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और संबंधित सभी पक्षों द्वारा उनके काम को संतोषजनक माना गया है लेकिन उन्हें नियमित करने की उनकी मांग पर विचार नहीं किया जा रहा है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि 2026 में विश्वविद्यालय की सेवा में अन्य ऐसे कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया था जिनकी स्थिति याचिकाकर्ता जैसी ही थी, जबकि याचिकाकर्ता की मांग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। याचिकाकर्ता की ओर से सक्षम प्राधिकारी से यह निर्देश देने की मांग की थी कि वे उन्हें नियमित करने की उनकी मांग पर विचार करें। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता की स्थिति उन कर्मचारियों जैसी नहीं है जिन्हें 2026 में नियमित किया गया था। हालांकि उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि सक्षम प्राधिकारी याचिकाकर्ता की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे। जिसके बाद कोर्ट ने याचिका को निस्तारित करते हुए विवि को याचिकाकर्ता के प्रत्यावेदन पर छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

काराकास (वेनेजुएला)। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित वेनेजुएला में पांच दिन पहले आए दो भूकंपों से भारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ओद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का देश का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को राजगढ़ जिले के विकासखंड सारंगपुर अंतर्गत भैंसवामाता मंदिर में...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

जर्मनी का विश्व कप सफर खत्म, पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत से फुटबॉल जगत में सनसनी

फॉक्सबोरो (बोस्टन)। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का फीफा विश्व कप 2026 का सफर सोमवार को सनसनीखेज अंदाज में...
खेल 
जर्मनी का विश्व कप सफर खत्म, पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत से फुटबॉल जगत में सनसनी

पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में 14 कैदी जेल वैन से भाग गए। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की आंखों...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

उत्तर प्रदेश

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना राया...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद