स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में संतों ने 34 दिवसीय मानस कथा का किया शंखनाद

चौरासी के चक्र को काटने वाली चौतीस दिनों की कथा-मानस कथा शुभारम्भ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

स्वामी सदानन्द महाराज को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि,क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती पर परमार्थ निकेतन से विनम्र श्रद्धांजलि

  • राष्ट्र, प्रकृति और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना भी ईश्वर सेवा: चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। हिमालय की गोद में विराजित, माँ गंगा के निर्मल तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में मासिक श्रीरामचरितमानस कथा का शुभारम्भ हुआ। परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी एवं पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य और आशीर्वाद से कथा व्यास संत मुरलीधर महाराज के श्रीमुख से मानस कथा का अमृतमय प्रवाह प्रवाहित हुआ।

पूज्य संतों एवं यजमान परिवार द्वारा 34 दिवसीय मानस कथा का शंखनाद दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्पूर्ण वातावरण शंखध्वनि, वेदमंत्रों और रामनाम से गुंजायमान हो उठा।

 पुष्कर सिंह धामी ने बतौर सीएम 5 साल पूरे किए ये खबर भी पढ़े :  पुष्कर सिंह धामी ने बतौर सीएम 5 साल पूरे किए

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि मानस कथा जीवन से भागना नहीं, बल्कि जीवन में रहते हुए जीवन के बंधनों से मुक्त होना सिखाती है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य ‘मैं’ से ‘हम’ की यात्रा पर निकल पड़ता है, वहीं से जीवन में मानस आरम्भ हो जाती है। यही कथा हमें स्मरण कराती है कि हमारा अस्तित्व अकेला नहीं, बल्कि ईश्वर, प्रकृति और समस्त सृष्टि से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर कहा कि सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार के रूप में देखना ही सनातन संस्कृति का शाश्वत संदेश है। “वसुधैव कुटुम्बकम्” केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाली दिव्य चेतना है, जो हजारों वर्षों से वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर के भाव को साकार करती आ रही है। सनातन संस्कृति हमें सिखाती है कि समस्त सृष्टि एक ही परमात्मा की संतान है, इसलिए प्रेम, करुणा, सहअस्तित्व और आत्मीयता ही मानव जीवन का वास्तविक आधार हैं।

स्वामीजी ने दैवी सम्पद् मण्डल की गौरवशाली संत परम्परा, पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द जी महाराज, पूज्य स्वामी सदानन्द जी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संत शरीर से दूर हो सकते हैं, परन्तु उनकी चेतना सदैव मार्गदर्शन करती रहती है। उनकी तपस्या आज भी इस भूमि को पावन बना रही है।

कथा व्यास संत मुरलीधर जी महाराज ने कहा कि परमार्थ निकेतन वह धरा है जहाँ जल प्रवाह रूपी गंगा और वाणी प्रवाह रूपी गंगा दोनों का संगम होता है। यहाँ केवल कथा नहीं सुनाई जाती, यहाँ आत्मा को उसकी दिशा मिलती है। कथा जीवन के सारे दुःखों को दूर कर आनंद प्रदान कराती है।

साध्वी भगवती सरस्वती ने अत्यंत भावपूर्ण शब्दों में कहा कि माँ गंगा के तट पर 34 दिनों तक कथा श्रवण करने का अवसर मिलना केवल संयोग नहीं, बल्कि ईश्वर की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश बुलावे से आया जाने वाला तीर्थ है। यहाँ की हवा में मंत्रों की सुगंध है, यहाँ की मिट्टी में ऋषियों की तपस्या है, यहाँ बैठना ही ध्यान है और यहाँ बहती माँ गंगा स्वयं मोक्ष का मार्ग है।

पूज्य स्वामीजी ने यजमान शंकर कुलरिया, पार्वती कुलरिया, पुत्री मनीषा कुलरिया एवं राजस्थान सहित देशभर से आये श्रद्धालुओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि जब भक्तिभाव से परिवार जुड़ता है तो वह केवल परिवार नहीं रहता, वह तीर्थ बन जाता है।

इस शुभ अवसर पर स्वामीजी एवं साध्वी ने संत मुरलीधर महाराज एवं माँ मीना माता को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित आशीर्वाद है। इसी के साथ पर्यावरण को समर्पित 34 दिवसीय मानस कथा का दिव्य शंखनाद हुआ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बारुईपुर मॉब लिंचिंग केस में तीन और गिरफ्तार, आरोपितों की संख्या बढ़कर हुई पांच

सूर्यपुर मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने तीन नए आरोपित पकड़े। इससे पहले दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी।...
पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर मॉब लिंचिंग केस में तीन और गिरफ्तार, आरोपितों की संख्या बढ़कर हुई पांच

तेलंगाना में सनसनी: POCSO आरोपी ने किशोरी समेत 6 लोगों की हत्या की, जमानत पर था रिहा

हैदराबाद: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार,...
राज्य 
तेलंगाना में सनसनी: POCSO आरोपी ने किशोरी समेत 6 लोगों की हत्या की, जमानत पर था रिहा

भीलवाड़ा: एमसीएच में छह दिन में 5 प्रसूताओं की मौत, सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत

भीलवाड़ा एमसीएच में जुलाई के पहले 11 दिनों में पांच प्रसूताओं की मौत हुई। मार्च से अब तक प्रसूताओं की...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
भीलवाड़ा: एमसीएच में छह दिन में 5 प्रसूताओं की मौत, सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत

 पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 11 थानों के बदले थानाधिकारी, 265 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

डूंगरपुर जिले के 11 प्रमुख थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए गए। एसपी मनीष कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर करने...
राजस्थान 
 पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 11 थानों के बदले थानाधिकारी, 265 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। सेक्टर-2 के डी-ब्लॉक में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा...
उत्तर प्रदेश 

वाराणसी: बस्ती को मिलेगी नई सड़क, विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

नेवादा क्षेत्र की मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास हुआ। स्थानीय लोगों ने दो महीने पहले विधायक से...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: बस्ती को मिलेगी नई सड़क, विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा