हरिद्वार पुलिस ने बुजुर्ग महिला की मददगार बन परिजनों से मिलवाकर लौटाई मुस्कान

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार । हरिद्वार पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके परिजनों से मिलवाकर सराहनीय कार्य किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून को कोतवाली ज्वालापुर को सूचना मिली कि एक वृद्ध महिला दुर्गा चौक के पास अकेली बैठी हुई हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को अवगत कराया गया और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सोमी पत्नी अतर सिंह बताया, लेकिन वह अपना पूरा पता बताने में असमर्थ थीं। महिला कांस्टेबल की सहायता से उन्हें कोतवाली ज्वालापुर लाया गया, जहां उनसे लगातार पूछताछ की गई। साथ ही कंट्रोल रूम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य माध्यमों से उनके परिजनों की तलाश के प्रयास किए गए, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास जारी रखे। आखिरकार अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा ने पुनः गहनता से पूछताछ की। इस दौरान महिला ने बताया कि उनका मायका बजीरपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में है।

इसके बाद अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा ने थाना गंगोह से संपर्क कर ग्राम प्रधान बजीरपुर का मोबाइल नंबर प्राप्त किया। ग्राम प्रधान से बातचीत के बाद महिला के भतीजे का संपर्क नंबर मिला। जब परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि महिला घर से यह कहकर निकली थीं कि वह अपनी बहन के घर जा रही हैं और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह हरिद्वार पहुंच गई हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

सुपौल में भीषण अगलगी से पांच घर जलकर राख, कई परिवार बेघर...

सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही वार्ड संख्या-1 में सोमवार तड़के भीषण अगलगी की घटना से पूरे...
बिहार 
सुपौल में भीषण अगलगी से पांच घर जलकर राख, कई परिवार बेघर...

ठाकुरगंज मत्स्य बाजार उद्घाटन के महीनों बाद भी बंद, संचालन शुरू करने की मांग

किशनगंज। ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के समीप निर्मित प्रखंड स्तरीय मत्स्य बाजार के अब तक शुरू नहीं होने पर भाजपा जिला...
बिहार 
ठाकुरगंज मत्स्य बाजार उद्घाटन के महीनों बाद भी बंद, संचालन शुरू करने की मांग

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुआ लाखो का चालान

बस्ती - क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद बस्ती के नेतृत्व में एडीजी यातायात के आदेश के क्रम में...
उत्तर प्रदेश 
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुआ लाखो का चालान

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान