बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के अनुसार आज संध्याकालीन गंगा आरती तक 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। समाचार लिखे जाने तक स्नान जारी था।

भोर सवेरे से ही हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट,गौ घाट व रोडीबेलवाला सहित सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। 'हर-हर गंगे' और 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा में पुण्य की डुबकी लगाई।

मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और घरों में सुख-समृद्धि आती है। इस पावन पर्व पर भारत के विभिन्न शहरों और गांवों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए तथा दान पुण्य कर मोक्ष की कामना की।

वैशाख पूर्णिमा को ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था। वे भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं। उदयातिथि के अनुसार आज ही बुद्ध पूर्णिमा का स्नान-दान किया जा रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा।

स्वामी चिदानन्द और गोपाल आर्य ने दिया हरित भविष्य का संदेश ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द और गोपाल आर्य ने दिया हरित भविष्य का संदेश

सभी घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीओ शिशुपाल नेगी ने बताया कि एसएसबी, लोकल इंटेलिजेंस, एटीएस और क्यूआरटी टीमें भी जगह-जगह तैनात हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह लगातार जीरो ग्राउंड पर रहकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों तथा अधिकारियों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा सहयोग प्रदान करने के आदेश भी दिए हैं।

पुलिस प्रशासन ने पहले से ही निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। 30 अप्रैल रात 12 बजे से ही हरिद्वार शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई,जो स्नान पर्व समाप्ति तक लागू रहेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग द्वारा ’’संवाद कार्यक्रम’’ किया गया आयोजित

श्रावस्ती। शासन के निर्देशानुसार राज्य कर कार्यालय, भिनगा में सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग श्रावस्ती द्वारा...
सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग द्वारा ’’संवाद कार्यक्रम’’ किया गया आयोजित

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में अधीक्षक डॉ0 प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में ए.पी.सी. अनुराग सिंह यूनिसेफ एम्स द्वारा उपस्थित...
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार