चंडी देवी रोपवे मार्ग: जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र अंतर्गत चंडी देवी मंदिर रोपवे के पास पैदल मार्ग से लगे जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को देर शाम चौकी चंडीघाट, कोतवाली श्यामपुर पुलिस को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सूचना दी गई कि चंडी देवी मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग के समीप जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है।

खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना ये खबर भी पढ़े : खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामपुर, उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल प्रभारी चौकी चंडीघाट, महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को लगभग 30 से 35 वर्ष आयु की एक अज्ञात महिला का शव मिला, जो प्रथम दृष्टया करीब 3 से 4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव की स्थिति खराब होने के कारण मृतका का चेहरा स्पष्ट रूप से पहचान में नहीं आ रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद शव को शिनाख्त, पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु राजकीय जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार मृतका की लंबाई लगभग 5 फुट, रंग गेहूंआ है।

मृतका के शरीर पर कई टैटू बने हुए हैं, जिनके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में कौशल्या व गमलेनुमा फूल का टैटू बना हुआ है।

बांये हाथ की कलाई पर दिल के आकार का टैटू बना है, जिसके अंदर अंग्रेजी में केआर लिखा हुआ है। बांये हाथ की हथेली के ऊपर ऊं का टैटू गुदा हुआ है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी थाना या चौकी में इस महिला से संबंधित कोई गुमशुदगी दर्ज हो अथवा किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल कोतवाली श्यामपुर, हरिद्वार को सूचित करें। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और महिला की पहचान के प्रयास लगातार जारी हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखण्ड में  15000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत:धामी

देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले दिसंबर महीने तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है।...
उत्तराखंड 
उत्तराखण्ड में  15000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत:धामी

 3 आदतें जो आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद करती 

  हार्ट  :  अगर आप लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसके लिए हार्ट ऐसे...
लाइफस्टाइल 
 3 आदतें जो आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद करती 

क्या आपने सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाई है? 

सरसों वाले बेसन की सब्जी: रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो डिनर में...
खाना पकाना 
क्या आपने सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाई है? 

महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह

भारतीय महिला हॉकी टीम:भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड...
खेल 
महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह

भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

नई दिल्ली। भारत का प्रमुख उद्योगों के लिए संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) की वृद्धि दर जुलाई में सालाना आधार पर 5.4...
कारोबार 
भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान