सीएम धामी ने लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में "मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना" के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है। उद्घाटन सत्र में उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में प्रदेश के समस्त जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणन के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की है।

'हुनर को मिले सही दिशा'
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे गांव प्रदेश के विकास में सहभागी ही नहीं बन रहे हैं, बल्कि अपने सामर्थ्य और परिश्रम के बल पर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्साही युवाओं, साहसी मातृशक्ति में कुछ कर गुजरने की इच्छा और हुनर है। इसी तरह प्रदेश के स्थानीय उत्पादों में देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचने की पूरी क्षमता है। जरूरत केवल इस बात कि है कि हुनर को सही दिशा मिले। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार ने "मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना" को आगे बढ़ाने का काम किया है। 

अलकनंदा-मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन सतर्क ये खबर भी पढ़े : अलकनंदा-मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन सतर्क

'रोजगार देने वाला बने युवा'
योजना के जरिए सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। साथ ही किसानों और महिलाओं की आर्थिक स्थित मजबूत हो। "मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना" इसी सोच को धरातल पर उतारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने में मदद दी जा रही है।

'शहरों तक पहुंचें गांव के उत्पाद'
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां एक ओर प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 5 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा चुका है। वहीं, 3 लाख से अधिक बहनें लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति पहाड़ी मसालों से लेकर मंडुवा, झंगोरा, दालों, शहद, अचार, जैम, हस्तशिल्प, ऊनी उत्पादों और स्थानीय कला तक को व्यवसाय का रूप दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव के उत्पादों को देश के बड़े शहरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी दिशा में काम करते हुए हाउस ऑफ हिमालयाज नामक अंब्रेला ब्रांड तैयार किया गया है। 

'पीएम मोदी के मंत्रों को धरातल पर उतारने का प्रयास'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत जैसे मंत्र दिए हैं। प्रदेश सरकार इसे धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत है। सरकार चाहती है कि जब कोई व्यक्ति उत्तराखण्ड का उत्पाद खरीदे, तो उसे उस उत्पाद में पहाड़ की मेहनत, संस्कृति, परंपरा और मिट्टी की खुशबू भी महसूस हो।  इसीलिए आज प्रदेश में ग्रामीण हाट, विपणन केंद्र, कलेक्शन सेंटर और एग्री सर्विस सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसान और उद्यमी को अपने उत्पाद के लिए बेहतर बाजार और बेहतर मूल्य मिल सके।

'पलायन को रोकना भी है उद्देश्य'
उन्होंने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता का एक बड़ा उद्देश्य पलायन को रोकना भी है। सरकार चाहती है कि युवा रोजगार की तलाश में अपने गांव को छोड़ने के लिए मजबूर न हों। क्योंकि गांव मजबूत होगा तो उत्तराखण्ड मजबूत होगा। इस दिशा में कार्य करते हुए सरकार "ग्रामोत्थान परियोजना" (रीप) के माध्यम से भी गांव के अति-निर्धन परिवारों को आजीविका से जोड़कर गांवों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का कार्य कर रही है। 

13 जिलों में आयोजित की जा रही "मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल" 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 13 जनपदों में "मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल" आयोजित की जा रही हैं। इन चौपालों का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोग जान सकें और उनका फायदा उठा सकें। इसी उद्देश्य से प्रचार वैन को भी गांव-गांव तक भेजा जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। 

लखपति दीदी और महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी और महिला उद्यमियों को भी सम्मानित किया। साथ ही उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तैयार की गई पुस्तक, वार्षिक रिपोर्ट का भी विमोचन किया। साथ ही एकीकृत कृषि कलस्टर आधारभूत प्रशिक्षण एवं मॉड्यूल और शिशु एवं लघु बाल आहार मॉड्यूल के साथ ही महिलाओं एचं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन मॉडयूल का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

CM काफिले में सुरक्षा चूक, दो DCP को नोटिस, कई सस्पेंड

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले में शुक्रवार को व्यवधान और वीआईपी सुरक्षा में चूक के मामले में गुरुग्राम...
हरियाणा 
CM काफिले में सुरक्षा चूक, दो DCP को नोटिस, कई सस्पेंड

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में विकास त्रिपाठी गिरफ्तार, पीजीआई पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में विकास त्रिपाठी गिरफ्तार, पीजीआई पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

चुपताजिया और बारावफात को लेकर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1096 पुलिसकर्मी तैनात

लखनऊ। चुपताजिया और बारावफात-2026 के मद्देनजर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चुपताजिया और बारावफात को लेकर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1096 पुलिसकर्मी तैनात

इंदिरा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नगराम पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र में शनिवार को इंदिरा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 25 वर्षीय युवक को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंदिरा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नगराम पुलिस ने बचाई जान

सुप्रीम कोर्ट ने की तीन भाषा नीति पर अहम टिप्पणी 

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि CBSE की तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी...
शिक्षा-रोजगार 
सुप्रीम कोर्ट ने की तीन भाषा नीति पर अहम टिप्पणी 

उत्तर प्रदेश

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में विकास त्रिपाठी गिरफ्तार, पीजीआई पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में विकास त्रिपाठी गिरफ्तार, पीजीआई पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

चुपताजिया और बारावफात को लेकर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1096 पुलिसकर्मी तैनात

लखनऊ। चुपताजिया और बारावफात-2026 के मद्देनजर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चुपताजिया और बारावफात को लेकर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1096 पुलिसकर्मी तैनात

इंदिरा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नगराम पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र में शनिवार को इंदिरा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 25 वर्षीय युवक को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंदिरा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नगराम पुलिस ने बचाई जान

इंदौरः सयाजी होटल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंदौरः सयाजी होटल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील