आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में विकास त्रिपाठी गिरफ्तार, पीजीआई पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

मृतका की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, 24 जुलाई को पीजीआई थाने में दर्ज हुई थी एफआईआ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर एक युवती को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को सुधा मिश्रा पत्नी राम प्रसाद, निवासी ग्राम रामापुर, थाना तरबगंज, जनपद गोंडा ने पीजीआई थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने विकास त्रिपाठी निवासी गोवर्धन इन्क्लेव, पीजीआई, लखनऊ पर अपनी पुत्री को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली थी।

सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री ये खबर भी पढ़े : सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को पीजीआई थाना पुलिस ने नामजद आरोपी विकास त्रिपाठी पुत्र दिनेश कुमार त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 31 वर्ष है। उसका मूल पता विद्या विहार कॉलोनी, थाना बकेवर, जनपद इटावा बताया गया है, जबकि वर्तमान में वह गोवर्धन इन्क्लेव, वृंदावन योजना, थाना पीजीआई, लखनऊ में रह रहा था।पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 387/2026, धारा 108 बीएनएस, थाना पीजीआई कमिश्नरेट लखनऊ के तहत कार्रवाई की है। आरोपी की गिरफ्तारी पीजीआई थाना पुलिस टीम ने की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

मियामी। इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन...
खेल 
फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम...
करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को नई दिल्ली के प्रवास के दौरान ईटी वर्ल्ड लीडर्स...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में होंगे शामिल

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी और चेन स्नैचिंग के मामले में दो शातिर आरोपियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

बदायूं। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में कांवड़ियों पर जगह-जगह अधिक से अधिक पुष्पवर्षा की जाए, उनकी सुविधाओं का पूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

CCTV और सर्विलांस से खुला स्कूटी चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की Jupiter बरामद

लखनऊ। गाजीपुर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
CCTV और सर्विलांस से खुला स्कूटी चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की Jupiter बरामद