स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में संपन्न हुई भागवत कथा, युवाओं को मिला संस्कारों का संदेश

हरित कथा, युवा पीढ़ी में संस्कारों का रोपण, पर्यावरण व जल संरक्षण आदि अनेक संकल्पों के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

परमार्थ निकेतन में आज मातृ दिवस पर गौपूजन कर मातृ शक्ति का किया अभिनन्दन

  • मां गंगा के दिव्य तट पर कथा श्रवण कर गद्गद हुआ यजमान परिवार
  • परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक वातावरण में श्रोताओं को प्राप्त हुआ आत्मिक शान्ति का प्रसाद

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में विगत सात दिनों से परम श्रद्धेय श्रीमद् कथा मर्मज्ञ संत रमेश भाई ओझा के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का आज अत्यंत भावपूर्ण समापन हुआ। माँ गंगा के पावन तट परमार्थ निकेतन में आयोजित इस दिव्य कथा में देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सहभाग कर आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कारों और आत्मिक शांति का अद्भुत अनुभव किया। 

स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं परम श्रद्धेया डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुई इस कथा में धार्मिक चेतना के साथ मानवता, प्रकृति संरक्षण और संस्कारों के संवर्धन का संदेश पूरे सप्ताह से प्रसारित किया जा रहा है।कथा के समापन अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 

स्वामी चिदानन्द और गोपाल आर्य ने दिया हरित भविष्य का संदेश ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द और गोपाल आर्य ने दिया हरित भविष्य का संदेश

स्वामी जी ने आज मातृ दिवस है के अवसर पर कहा कि वैसे तो हर दिन, हर क्षण, हर पल ही मातृ शक्ति को समर्पित है। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥ आज हम उन पाँच माताओं का वंदन करें, जिनसे हमारा अस्तित्व है, हमें जीवन मिला, संस्कार प्राप्त हुये और हमारे जीवन को दिशा मिली। वह जननी, जिसने हमें अपने अन्न से पोषित किया, अपनी ममता से सींचा, अपने आँचल में सुरक्षा दी और अपने आशीर्वाद से हर तूफान में हमें संभाला।  जब जब हमें जरूरत पड़ी, माँ ने हमें सम्भाला, जब हम डरे, माँ ने साहस दिया, जब हम भटके, माँ ने मार्ग दिखाया।
 
स्वामी जी ने कहा कि माँ सिर्फ एक शब्द नहीं, वह ईश्वर के प्रेम का सजीव स्वरूप है। हमारी मातृभूमि भारत माता, जिनकी मिट्टी में बलिदानों की सुगंध है, जिनकी धरा ऋषियों की तपोभूमि, वीरों की कर्मभूमि और संतों की ज्ञानभूमि रही है। यह भूमि हमें, हमारी पहचान देती है। धरती माता, जो बिना भेदभाव हमें अन्न देती है, फल देती है, औषधि देती है और अपने धैर्य से सेवा का पाठ पढ़ाती है। इसलिये हम जितना लेते हैं, उससे अधिक लौटाना भी सीखें। माँ गंगा, जिनकी धाराओं में जल ही नहीं, युगों की संस्कृति प्रवाहित होती है। जिनके तटों पर सभ्यताओं ने साँस ली, यह 25 सौ 25 किलोमीटर का चलता फिरता मन्दिर हमें जीवन, जीविका और मोक्ष प्रदान करता है।

हमारी मातृभाषा, जिससे निकला हमारा पहला शब्द, जिसने हमने हँसना सीखा, अपने भावों को अभिव्यक्त करना सीखा, प्रेम जताना सीखा। अपनी भाषा से दूर होना अर्थात् अपनी जड़ों से दूर होना है। जिस दिन भारत का युवा इन पाँच माताओं का महत्व समझ लेगा, उस दिन भारत पुनः विश्व गुरू की ओर अग्रसर होगा। डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि जब हम कथा श्रवण करते हैं तो हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव जागृत होता है। 

इस सात दिवसीय कथा के माध्यम से हरित कथा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे अनेक महत्वपूर्ण संकल्प भी लिये गये। श्रद्धालुओं को पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने और जल बचाने के लिये प्रेरित किया गया। पूज्य स्वामी जी ने कहा कि माँ गंगा की निर्मलता और प्रकृति का संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

आज मातृ दिवस के अवसर पर स्वामी जी ने गौपूजन किया। गौमाता की पूजा कर मातृ शक्ति का अभिनन्दन किया गया तथा माँ गंगा के दिव्य तट परमार्थ निकेतन में कथा श्रवण कर यजमान परिवार एवं श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और मानव मूल्यों को पुनर्जीवित करने का एक दिव्य अवसर है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में...
दिल्ली 
बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर...
राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी से एक्टिव स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

भीखमपुर-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। विकासखंड मितौली क्षेत्र के कस्ता-ममरी मार्ग पर शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों के दोनों किनारों...
उत्तर प्रदेश 
लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित

गुवाहाटी। असम में नदियों का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित