नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार को मिलेगी नई गति: पुष्कर सिंह धामी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026' के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने आगामी 31 मई को आयोजित होने वाली नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर 'क्यालु- हिम तेंदुआ' का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास का अभियान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज युवाओं के जोश से गूंज रही यह पहल आने वाले समय में नीति घाटी की ऊंचाइयों पर नया इतिहास रचेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महाआयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जो युवाओं में इस आयोजन के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेलों जैसे अभियानों के माध्यम से खेल एवं फिटनेस को जनआंदोलन बनाया जा रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को देश का अग्रणी एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद नरेंद्र भंडारी सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

डोडा के ठाठरी में अचानक आई बाढ़, घरों-दुकानों और वाहनों को नुकसान जम्मू-कश्मीर l में लगातार हो रही बारिश का...
धर्म-आध्यात्म  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट