टिहरी में तेज बारिश के बाद बिलौंदी पुल बाजार में घुसा पानी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 टिहरी:उत्तराखंड में टिहरी जिले के धनोल्टी क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद पानी और मलबा बिलौंदी पुल बाजार की कई दुकानों और घरों में घुस गया जबकि नगुण-भवान-देहरादून हाईवे के अवरूद्ध होने के कारण राज्य के एक मंत्री और एक विधायक भी एक घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।

1 घंटे तक फंसी रहीं मंत्री और विधायक की गाड़ियां
धनोल्टी तहसील के नौघर गांव में दोपहर को अचानक तेज बारिश हुई जिससे अलगाड़ नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। बारिश का पानी बिलौंदी पुल बाजार में दुकानों और घरों में भर गया। सड़क पर भी भारी मात्रा में मलबा जमा होने से नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे काफी देर तक अवरुद्ध रहा जिसके कारण मार्ग से गुजर रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार की गाड़ियां वहां लगभग एक घंटे तक फंसी रहीं।

मॉकड्रिल देखने जा रहे किशोर की नदी में डूबकर मौत, एसडीआरएफ भी नहीं बचा सकी जान ये खबर भी पढ़े : मॉकड्रिल देखने जा रहे किशोर की नदी में डूबकर मौत, एसडीआरएफ भी नहीं बचा सकी जान

नगुण-भवान-देहरादून मार्ग पर मलबा भरने से यातायात अवरूद्ध
बिलौंदी पुल बाजार की दुकानों में पानी घुसने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक अंबुज चौधरी ने बताया कि दोपहर बाद करीब 3-4 बजे के बीच क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई और इस दौरान बारिश का पानी मलबे के साथ दुकानों में घुस गया। चौधरी ने बताया कि नगुण-भवान-देहरादून मार्ग पर पानी और मलबा भरने से यातायात अवरूद्ध हो गया जिसे जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर सुचारू किया गया।

उत्तरकाशी का दौरा कर देहरादून जा रहे थे मंत्री
उपजिलाधिकारी नीलू चावला ने बताया कि बारिश का पानी और मलबा बिलोदी के पास करीब 10 दुकानों में घुस गया। बिलौदी पुल में सड़क पर मलबा भरने के कारण वहां से गुजर रहे चौधरी और पंवार एक घंटे से भी ज्यादा समय तक फंसे रहे। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी उत्तरकाशी का दौरा कर देहरादून जा रहे थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गौतमबुद्ध नगर डीएम कार्यालय को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला कलेक्ट्रेट में साेमवार सुबह को एक ई-मेल द्वारा सूचना दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गौतमबुद्ध नगर डीएम कार्यालय को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी

बारिश में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये जगहें, हरियाली करती आकर्षित

राजस्थान के माउंट आबू, उदयपुर, बूंदी, रणथंभौर और पुष्कर का है शानदार दृश्य राजस्थान। बारिश का मौसम राजस्थान की यात्रा...
राजस्थान 
बारिश में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये जगहें, हरियाली करती आकर्षित

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने रोपे पौध, दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

बस्ती - रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में 100 से अधिक नीम, पीपल, पाकड,...
उत्तर प्रदेश 
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने रोपे पौध, दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

मेडिकल रिसर्च में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत : राजनाथ सिंह

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के 22वें दीक्षांत समारोह में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेडिकल रिसर्च में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत : राजनाथ सिंह

पौधरोपण तभी सफल, जब पौधे वृक्ष बनें - रवीश मिश्र

बस्ती (हर्रैया) - प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड हर्रैया के कंपोजिट विद्यालय टूटीभीटी नाथपुर में सोमवार...