तेज आवाज में बाजा बजाने के विवाद में घायल युवक की मौत

, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बढ़ीं धाराएं, मोहम्मदी के बाजार गंज का मामला, 15 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा; पुलिस ने दी कार्रवाई की जानकारी!

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

मो. तलहा हसन

मोहम्मदी-खीरी,10 सितम्बर(तरुणमित्र)। मोहम्मदी नगर के मोहल्ला बाजार गंज में तेज आवाज में बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद में घायल 20 वर्षीय अहमद पुत्र रफीक खान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, अहमद अपनी हृदय रोग से पीड़ित मां को देखने दिल्ली से घर आया था। घर के सामने तेज आवाज में बाजा बजने पर उसने आवाज कम करने को कहा, जिसके बाद विवाद हुआ और आरोप है कि उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल अहमद का लखनऊ में उपचार चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
 
वहीं, खीरी पुलिस के अनुसार थाना मोहम्मदी पर 15 जुलाई 2026 को नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूर्व में विधिक कार्रवाई की जा चुकी है। अहमद की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम होने की बात कही है।
 
मृतक के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

भागलपुर। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। गुरुवार...
राष्ट्रीय  बिहार 
भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

सिरसा। सिरसा जिला जेल में बंदियों और कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी और धक्का-मुक्की के बीच एक कर्मचारी...
हरियाणा 
जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

रांची। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने लोकभवन के पास नागा बाबा खटाल के समक्ष गुरुवार को बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों...
झारखंड 
बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला के अमाइनगर पुलिया के पास सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मौत के...
झारखंड 
घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

उत्तर प्रदेश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद