होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,मामले की जांच में जुटी पुलिस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊविभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार को ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक कमरे में बेहोश पड़ा मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा से चार दोस्त लखनऊ घूमने आए थे और होटल में ठहरे हुए थे। इनमें एक कमरे में दीपक और दीप्ति रुके थे, जबकि दूसरे कमरे में 26 वर्षीय सुधीर ठहरा हुआ था। इनके साथ एक दरोगा अरुण चौधरी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सुबह तीनों दोस्त घूमने के लिए बाहर चले गए थे। दोपहर में जब वे होटल लौटे तो सुधीर कमरे में बेहोश पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। घबराए साथियों ने तुरंत डायल-112 पर करीब तीन बजे सूचना दी।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने साथियों की मदद से युवक को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 

सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

पहली बार उप-क्षेत्रवार सेवा उत्पादन सूचकांक जारी। 19 में से 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक की वृद्धि। आधार वर्ष 2024-25...
कारोबार 
सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...