प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। शुक्रवार की देर रात को नोएडा पुलिस ने प्रेमिका द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने से आहत होकर एक युवक द्वारा नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले को विफल कर दिया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की रात को 24 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़ा एक बेहद चिंताजनक पोस्ट साझा किया। यह अलर्ट सोशल मीडिया द्वारा नोएडा पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तुरंत लोकेशन ट्रेस कर नोएडा पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि मात्र 5 मिनट के अंतराल पर थाना जेवर पुलिस की टीम ने युवक के घर पहुंच कर सो रहे उसके पिता को जगाया तथा उनके बेटे द्वारा की गई पोस्ट की जानकारी दी।

 पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

परिजन पुलिस को युवक के पास तत्काल लेकर पहुंचे। वह वेसुध अवस्था में पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने अविलंब युवक को एक नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि युवक की काउंसलिंग की गई तो पता चला की प्रेमिका द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराया जाने से वह मानसिक तनाव में था। उसने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक जनवरी वर्ष 2023 से 8 जून वर्ष 2026 तक आत्महत्या करने जा रहे कुल 3081 लोगों की जीवन रक्षा की जा चुकी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन