यूपी का मौसम : प्रदेश में 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून सक्रिय होने से पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में भारी और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। रविवार को राजधानी लखनऊ , सीतापुर, बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर दिन भर बारिश होती रही, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है। आसमान काले बादलों से घिरा है। माैसम में इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से मानसूनी प्रवाह बढ़ना है और इससे मानसूनी द्रोणी के सक्रिय एवं मजबूत होकर अपनी सामान्य स्थिति के करीब हरदोई, वाराणसी, रांची एवं सागर द्वीप होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जाने से प्रदेश में बढ़ी मानसूनी सक्रियता है। इसकी वजह से प्रादेशिक वर्षा के दृष्टिगत 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के उपरांत प्रदेश के कहीं-कहीं भारी वर्षा की येलो वार्निंग जारी की गई है|

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ने से भारी बारिश की संभावना बनी है। उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण के रूप में संकेंद्रित होने से प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ी है। इस कारण प्रादेशिक वर्षा में व्यापक वृद्धि के दृष्टिगत 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके बाद 24 जुलाई तक प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बारिश के परिणामस्वरूप तापमान में व्यापक गिरावट से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

डीएम द्वारा निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश ये खबर भी पढ़े : डीएम द्वारा निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश

इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज और आस पास के क्षेत्र में चेतावनी जारी की गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय...
छत्तीसगढ़ 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा कनाडा से मध्यस्थता की कोशिशों के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि 1960 की सिंधु...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

काठमांडू। नेपाल सरकार की नए टैक्स नीति तहत अब मृत्यु के बाद भी टैक्स देना पड़ेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव