समाज को संगठित कर हिंदू धर्म की रक्षा कर रहा विहिप : प्रो आर एन त्रिपाठी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस रविवार को नगर के केरारवीर बाबा मंदिर परिसर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मुख्य वक्ता बीएचयू के समाजशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संत समाज के नेतृत्व में हुई थी। विहिप का प्रमुख उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मसशक्तीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा परियोजनाओं के माध्यम से संगठन समाज की जड़ों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

7sep1234567

खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा ये खबर भी पढ़े : खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा

विहिप के विवाह मंत्री समर बहादुर सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और हिंदू समाज में एकता एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि, श्री अमरनाथ यात्रा, श्रीरामसेतु, गंगा एवं गौ रक्षा, मठ-मंदिरों से जुड़े मुद्दों तथा धर्मांतरण और घुसपैठ जैसे विषयों पर विहिप लगातार आवाज उठाती रही है।उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के विभिन्न संप्रदायों के धर्माचार्यों को एक मंच पर लाना विहिप की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है।

कार्यक्रम का संचालन विभाग समरसता प्रमुख कमलापति तिवारी ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने की। इस अवसर पर प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख उदयराज सिंह, बजरंग दल जिला केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह, जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, शिवम अग्रहरी, कुबेर कुशवाहा, विशाल मोदनवाल, जय नारायण सिंह, आशीष मिश्रा, ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ. तेज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. अमरनाथ पांडेय, उर्वशी सिंह, अंजना सिंह, सुधीर साहू, बृजेश सिंह , दीपक श्रीवास्तव,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला मंत्री सुनील मौर्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

सत्य निकेतन हादसे के बाद LG सख्त, असुरक्षित भवनों पर कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन हादसे के बाद आज असुरक्षित इमारतों के खिलाफ़ सख्त...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे के बाद LG सख्त, असुरक्षित भवनों पर कार्रवाई

सत्य निकेतन हादसा: MCD के 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसा: MCD के 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

उत्तर प्रदेश

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा