उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, शुक्रवार को सात सूत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ को सौंपा। नाराज शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक व उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। 
      प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कर्मयोगी प्रशिक्षण के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोक देना अन्यायपूर्ण है। आज ही वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कोषागार का घेराव करेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन जीपीएफ पत्रावली का तुरंत निस्तारण किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए।
          उन्होंने कहा कि एनपीएस योजना से आच्छादित शिक्षक/कर्मचारियों की अब तक की गई कटौती एवं राज्यांश को मय ब्याज आगणित कर तत्काल अपडेट कराया जाए।एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना में शामिल हो चुके शिक्षकों की पूर्व में की गई कटौती को अविलम्ब उनके जीपीएफ खाते में स्थानांतरित किया जाए। विषय विशेषज्ञ श्रेणी से नियमित हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने हेतु उनसे शीघ्र विकल्प पत्र भरवाकर निदेशालय प्रेषित किया जाए। बोर्ड परीक्षा एवं अन्य परिषदीय परीक्षाओं के समस्त बकाया पारिश्रमिक का भुगतान अविलम्ब सुनिश्चित किया जाए। 
             जिला अध्यक्ष महेश राम ने कहा कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौर व्यास के प्रधानाचार्य के विरुद्ध प्रबंधक द्वारा किए जा रहे आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध FIR दर्ज होने के बावजूद आपके स्तर से इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट के तहत कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोषी प्रबंधक के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। 
              जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पारस नगर, बेलहर के 4 शिक्षकों का कई वर्षों से लंबित चयन वेतनमान का लाभ तत्काल स्वीकृत कर एरियर भुगतान कराया जाए। फर्जी चपरासी की नियुक्ति के भुगतान न करने के आरोप में मगहर विद्यालय के प्रधानाचार्य का वेतन रोका जा रहा है। प्रहलाद राय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अरुंधति को सुप्रीम कोर्ट व उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत भी पदभार ग्रहण न कराना न्यायालय की अवमानना है। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए।
           इस दौरान महेश राम, गिरिजानांद यादव, अरुण ओझा, विनोद चौरसिया, पुनीत कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, अभिषेक मिश्रा, तारकेश्वर सिंह, विजय यादव, शिवानंद पाण्डेय, विंध्याचल सिंह, जितेंद्र कुमार, मुकेश शुक्ला, सूर्य कान्त त्रिपाठी, संदीप कुमार  मिश्र,अब्दुल मोवीन,अंकित यादव,ज्ञान प्रकाश राय, दीपेन्द्र पाल,रमेशचन्द्र, मदन लाल, नवाब अली,अमरेश पाण्डेय,विनोद कुमार ,जयहिन्द,शिवाजीत कुशवाहा ,सुनील कुमार,विजय कुमार,
भोलानाथ ,अनुराग वर्मा,सुधाकर मिश्र सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
🖥️🖥️🖥️🖥️

*कोषाधिकारी का घेराव कर माध्यमिक शिक्षकों का वेतन भुगतान कराया*
🖥️🖥️🖥️
संतकबीरनगर। धरने के उपरांत नाराज शिक्षकों ने वेतन भुगतान को लेकर के वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद का घेराव किया। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षक कोषाधिकारी के चेंबर में घुस गए, पटल सहायक कामिल के पटल परिवर्तन की मांग करने लगे। श्री द्विवेदी ने कहा कि जब तक वेतन भुगतान नहीं हो जाएगा कोई भी शिक्षक बाहर नहीं जाएंगे। कोषाधिकारी ने मौके की नजाकत को भापते हुए तुरंत जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों का वेतन भुगतान कर दिया। शिक्षकों ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान कर दिया जाए।
          इस दौरान महेश राम, गिरिजानांद यादव, अरुण ओझा, विनोद चौरसिया, पुनीत कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, अभिषेक मिश्रा, तारकेश्वर सिंह, विजय यादव, शिवानंद पाण्डेय, विंध्याचल सिंह, जितेंद्र कुमार, मुकेश शुक्ला, सूर्य कान्त त्रिपाठी, संदीप कुमार  मिश्र,अब्दुल मोवीन,अंकित यादव,ज्ञान प्रकाश राय, दीपेन्द्र पाल, रमेशचन्द्र, मदन लाल, नवाब अली,अमरेश पाण्डेय, विनोद कुमार,जयहिन्द, शिवाजीत कुशवाहा, सुनील कुमार, विजय कुमार,
भोलानाथ, अनुराग वर्मा, सुधाकर मिश्र सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

 विधायक पूजा पाल से हुई साइबर ठगी मामले की जांच शुरु ये खबर भी पढ़े :  विधायक पूजा पाल से हुई साइबर ठगी मामले की जांच शुरु

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गुजरात में राजमार्ग और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार

नई दिल्ली। गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर और पाइपलाइन परियोजनाओं के लिए मंजूरी प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने के...
राष्ट्रीय 
गुजरात में राजमार्ग और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता अनंत नाग

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनेता अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता अनंत...
राष्ट्रीय 
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता अनंत नाग

गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 31 दिसंबर 2029 तक...
राष्ट्रीय 
देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

उत्तर प्रदेश

गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार