यूपी कैबिनेट : युवाओं को 25 लाख टैबलेट, बुजुर्गों की उपेक्षा पर संपत्ति से बेदखली का अधिकार

योगी कैबिनेट के दो बड़े फैसले, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की मजबूत होगी सुरक्षा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा से जुड़े दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, वहीं वृद्ध माता-पिता की उपेक्षा या दुर्व्यवहार करने वाली संतान एवं आश्रित रिश्तेदारों के खिलाफ संपत्ति से बेदखली की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नियमों में संशोधन किया।

25 लाख टैबलेट से युवाओं को मिलेगा डिजिटल सहारा

योगी कैबिनेट ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। टेंडर प्रक्रिया में चयनित संस्थाओं को क्रय आदेश जारी किए जाएंगे और पात्र युवाओं को ये टैबलेट निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के लिए डिजिटल संसाधनों से जोड़ना है।

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। योजना के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा और आईटीआई समेत विभिन्न शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अध्ययनरत पात्र युवाओं को लाभ मिलेगा।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि टैबलेट मिलने से युवाओं को ऑनलाइन अध्ययन, प्रशिक्षण, सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं तथा रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी। इससे युवाओं की तकनीकी क्षमता और रोजगारपरक दक्षता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

बुजुर्गों की उपेक्षा पर संपत्ति से बेदखली का अधिकार

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने ‘उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014’ में संशोधन को भी मंजूरी दी है। इसके तहत नियम 22 में 22क, 22ख और 22ग जोड़े जाएंगे। नए प्रावधानों के अनुसार यदि संतान या अन्य आश्रित रिश्तेदार किसी वरिष्ठ नागरिक का भरण-पोषण नहीं करते अथवा उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो बुजुर्ग उन्हें अपनी संपत्ति से बेदखल करने की कार्रवाई कर सकेंगे।

बेदखली की प्रक्रिया को स्पष्ट और समयबद्ध बनाया गया है। ऐसे मामलों में जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत की जा सकेगी और शिकायतों की सुनवाई 30 दिन के भीतर किए जाने का प्रावधान होगा। जिला मजिस्ट्रेट को ऐसे मामलों की मासिक रिपोर्ट सरकार को भी देनी होगी।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सरकार जल्द ही वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए टोलफ्री नंबर भी जारी करेगी, ताकि ऐसे बुजुर्ग जो स्वयं शिकायत दर्ज कराने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सके। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य वृद्ध माता-पिता को सम्मानजनक जीवन दिलाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर प्रभावी रोक लगाना है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो पूरे सीजन...
मध्य प्रदेश 
MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका