अनियंत्रित ट्रक ने बरपाया कहर: दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मिर्जापुर: ड्रमंडगंज घाटी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. ढलान पर उतरते एक मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने से उसने आगे चल रही बोलेरो, कार और एक अन्य ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी.

 इस जबरदस्त भिड़ंत के कारण बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार 9 लोगों की जलकर मौत हो गई. हादसे में कार चालक और ट्रक के खलासी ने भी दम तोड़ दिया.  पुलिस और दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य कर शवों को निकाला. 

बच्चों में टीबी की पहचान के लिए केवल एक जांच पर्याप्त नहीं:डॉ.सारिका  ये खबर भी पढ़े : बच्चों में टीबी की पहचान के लिए केवल एक जांच पर्याप्त नहीं:डॉ.सारिका

हादसा उस वक्त हुआ जब चना लादकर नीचे उतर रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने पीछे से वाहनों को ऐसी टक्कर मारी कि बोलेरो गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई.

भीषण आग की वजह से बोलेरो में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका. पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार दो ट्रकों के बीच दबकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जिससे मौके पर ही मौतें हुईं.

हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मरने वालों में 7 लोग मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के निवासी थे. मृतकों की पहचान शिवा सिंह (8), सोनम सिंह (9), पीयूष सिंह (14), पंकज सिंह (40), वंदना सिंह (43), विष्णु सिंह (45) और वीना सिंह (47) के रूप में हुई है.

इनके अलावा सतना के प्रियंका सिंह और कार्तिकेय सिंह, सागर के विकास शर्मा और सोनभद्र के जय प्रकाश की भी इस दुर्घटना में जान चली गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. 

प्रशासन ने अब इस पूरी घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस बल मौके पर तैनात है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है. शुरुआती जांच में बिहार और मध्य प्रदेश के नंबर वाले ट्रकों की संलिप्तता सामने आई है.  

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा