मकबरे से लाइटें चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाइट की जालियां बरामद

कैसरबाग इलाके से चोरी की थी दस लाइट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊकैसरबाग इलाके में स्थित सआदत अली खां मकबरा परिसर से फसाड लाइटें चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 10 फिलिप्स कंपनी की फसाड लाइटें और तीन स्टील की जालियां बरामद की हैं।

इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि 16 मई को सआदतगंज निवासी रिजवान हुसैन ने मकबरा परिसर में लगी फसाड लाइटें चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि चोरी करने वाले युवक सआदत अली मकबरा पार्क के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अल्तमश खान निवासी कुतुबपुर चमन पार्क, थाना हसनगंज और सोहेल निवासी कुतुबपुर, थाना हसनगंज के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पार्कों और सार्वजनिक स्थानों से लाइटें चोरी कर राह चलते लोगों को बेच देते थे। चोरी के पैसों को नशे और शौक पूरे करने में खर्च करते थे। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को साथ लेकर राजाराम पाल पार्क पहुंची। जहां पत्तियों के ढेर में छिपाकर रखी गई 10 फसाड लाइटें और तीन स्टील की जालियां बरामद की हैं।

टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प  ये खबर भी पढ़े : टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन संदिग्ध कैडरों को गिरफ्तार किया...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश होने...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब...
मध्य प्रदेश 
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी