किंजल सिंह के हाथों अब परिवहन विभाग की कमान
2008 बैच की हैं आईएएस, स्वास्थ्य सहित अहम विभागों में रहीं
सेवानिवृत्ति के 15 दिन पहले हटाये गये आईएएस ब्रजेश नारायण सिंह
- अब दी गई सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की नई जिम्मेदारी
- इससे पूर्व अर्चना अग्रवाल रहीं परिवहन आयुक्त, अब किंजल सिंह दूसरी
लखनऊ। यूपीएससी के वर्ष 2008 बैच और अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 25 रैंक हासिल करने वाली महिला आईएएस अफसर किंजल सिंह के हाथों अब परिवहन विभाग की कमान होगी। जबकि सेवानिवृत्ति से ठीक 15 दिन पहले निवर्तमान ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ब्रजेश नारायण सिंह को यहां से स्थानांतरित करते हुए सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि नवनियुक्त की गईं नई ट्रांसपोर्ट कमिश्नर किंजल सिंह इससे पूर्व कई जनपदों में सीडीआई और जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं और फिर स्वास्थ्य विभाग में अहम पद पर नियुक्त रहीं। आईएएस किंजल सिंह के पिता केपी सिंह डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर कार्यरत थे और इनकी बहन भी आईंआरएस अधिकारी हैं।
जानकारी के तहत इससे पूर्व आईएएस अर्चना अग्रवाल बतौर पहली महिला परिवहन आयुक्त रहीं और अब किंजल सिंह दूसरी महिला ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनीं हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
